महाराजा डॉ करणीसिंह की जयंति पर मूक-बधिर बच्चों व वृद्ध आश्रम को फल,ज्यूस का वितरण
तहलका न्यूज,बीकानेर।विश्वविख्यात निशानेबाज,अर्जुन अवार्डी, पूर्व सांसद प्रातः स्मरणीय बीकानेर के महाराजा डॉ. करणीसिंह की

तहलका न्यूज,बीकानेर।विश्वविख्यात निशानेबाज,अर्जुन अवार्डी, पूर्व सांसद प्रातः स्मरणीय बीकानेर के महाराजा डॉ. करणीसिंह की 102वीं जयंति के अवसर पर उनकी ज्येष्ठ पुत्री प्रिंसेस राज्यश्री श्री कुमारी की तरफ से डॉ करणीसिंह स्टेडियम व महारानी स्कूल के पास स्थित उनकी मूर्ति पर श्रृद्धाजंलि स्वरुप माल्यार्पण करवाया गया।महाराजा डॉ करणीसिंह की 102वीं जयंति के अवसर पर एकलव्य फाउंडेशन द्वारा बीकानेर के राष्ट्रीय व अन्तराष्ट्रीय प्रतिभावान खिलाड़ियों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष दानवीरसिंह ने प्रिंसेस राज्यश्री कुमारी को मोमेन्टों प्रदान किया।अपने पिता महाराजा डॉ करणीसिंह की जयंति के अवसर पर प्रिंसेस राज्यश्री कुमारी द्वारा राजकीय मूल-बधिर विधालय के बच्चों को फल व ज्यूस का वितरण किया गया।स्व.महाराजा डॉ करणीसिंह की स्मृति को चीर स्थाई बनाए रखने के लिए उनकी पुत्री,प्रिंसेस राज्यश्री कुमारी द्वारा सोफिया स्कूल के पीछे स्थित वृद्ध आश्रम में रहने वाले अनाश्रितों को भोजन व खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।इस अवसर पर राजकीय मूक बधीर विधालय प्रबन्धन व वृद्ध आश्रम प्रबन्धन के प्रिंसेस राज्यश्री कुमारी का हार्दिक आभार व्यक्त किया और कहा मूक बधिर व अनाश्रितों के प्रति स्नेह व श्रृद्धा भाव प्रिंसेस राज्यश्री कुमारी के विराट व्यक्तित्व को दर्शाता हैं।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं