मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने छावनी में सैनिकों के साथ साझा की दीपावली की खुशियां कतरियासर की पावन धरा पर पेड़ों की कटाई और हिरणों के जीवन पर संकट! बन ने जताई गहरी चिंता पूर्व यूआईटी चैयरमेन रांका ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली,बांटी खुशियां बुजुर्गों के थिरकते कदमों ने बताया, खुशियों की कोई उम्र नहीं होती आपराधिक षड्यंत्र रचकर स्टाम्प ड्यूटी की चोरी
Diwali

आठ साल बाद हुए चुनाव में दिखा उत्साह,इतने प्रतिशत मतदान

तहलका न्यूज,बीकानेर। आठ साल के अंतराल बाद हुए बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के 23 सदस्यों

Khaosa
Diwali
Solar
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
diwali
Diwali
3 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
आठ साल बाद हुए चुनाव में दिखा उत्साह,इतने प्रतिशत मतदान

तहलका न्यूज,बीकानेर। आठ साल के अंतराल बाद हुए बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के 23 सदस्यों के निर्वाचन में अधिवक्ता मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। युवा से वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने जोश व जूनून के साथ मतदान प्रणाली में भागीदारी निभाई। जिसके चलते 80.61 प्रतिशत के करीब मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मिली जानकारी के अनुसार 3166 मतदाताओं में से 2552 मतदाताओं ने वोट दिया। बुधवार सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है। पहले दो घंटे में गति थोड़ी धीमी जरूर रही। लेकिन दिन गुजरने के साथ मतदाताओं ने पूरे जोश के साथ अपने समर्थकों को वोट डाले। वोटिंग के दौरान पुरानी बिल्डिंग परिसर में मेले सा माहौल देखने को मिला। पोलिंग के लिये तीन बूथ बनाएं गये थे।

diwali

अखबार के साइज का मतपत्र
बार काउंसिल के चुनाव में ऐसा पहली बार है जब मतपत्र भी अखबार की साइज में हैं। जिसमें एक मतदाता को 23 जनों को वोट देना था।इस बार के चुनाव में सबसे खास बात महिलाओं की बढ़ती भागीदारी है,जहां कुल 234 उम्मीदवारों में से 57 महिला अधिवक्ता अपनी किस्मत आजमा रही हैं। बीकानेर में दो महिला चुनावी समर में है। बार अध्यक्ष अजय पुरोहित के अनुसार,कुल 23 पदों के लिए हो रहे इस चुनाव में 18 पुरुष और 5 महिला सदस्य चुने जाएंगे। पोलिंग टीम हर वोटर को बैलेट पेपर देने के साथ ही वोट कास्टिंग और बैलेट बॉक्स में डालने की प्रक्रिया भी बता गई।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बार परिसर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। बिना पहचान पत्र के एंट्री नहीं दी जा रही है। निर्वाचन अधिकारियों की टीम हर गतिविधि पर नजर रखे थे। ताकि मतदान प्रक्रिया में किसी तरह की कोई परेशानी न हो। फिलहाल,परिसर में चुनावी चर्चाएं और हार-जीत के समीकरणों का दौर जोरों पर है।100 मीटर की दूरी में बैरिकेटिंग की गई। वोटिंग कैंपस के आस-पास प्रत्याशियों के समर्थक वोटर्स को लुभाने में लगे रहे। बार काउंसिल की वोटिंग में मौसम की तेज गर्मी का असर भी देखने को मिला।इन चुनावों को लेकर काफी सख्ती बरती गई। वोटिंग केंद्र में मोबाइल ले जाने पर बैन किया गया। वहीं बिना आइडेंटी कार्ड के एंट्री भी नहीं दी जा गई। मतदान के बाद सभी मतपेटियां डिस्ट्रिक्ट जज के पास जमा करवाई जाएंगी। जो अगले दिन पुलिस सुरक्षा में जोधपुर पहुंचे ंगी। 29 अप्रैल से मतगणना शुरू होगी।

कोई आया व्हीलचेयर पर,किसी को लाए गोदी में
चुनाव के उत्साह का अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने भी इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अपने स्वास्थ्य के विपरित भी कुछ अधिवक्ता व्हील चेयर पर वोट देने आएं तो किसी को गोदी में उठाकर मतदान स्थल तक लाया गया। घरों से भी वाहनों के जरिये मतदाताओं को लाने ले जाने का क्रम चलता रहा। मतदाताओं को वोटिंग में परेशानी न हो इसके लिये सभी प्रत्याशियों के समर्थकों ने टेबलें लगा रखी थी। जिस पर वोटर्स को उसका क्रम बताया जा रहा था।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: