मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग
गौरव,संदीप और त्रिलोकी पर जमकर लगी बोली, प्रतियोगता 15 दिसंबर को ड्यूटी से लौट रहे दो गार्डों को बंधक बनाकर पीटा अब कल्याण ज्वेलर्स के जरिये उदयपुर में दमकेगा बीकानेर का दीपक युवक को अधमरा कर नाले के पास फेंका,दो आरोपी गिरफ्तार व्यापारी की जेब से रुपए निकालने-गाड़ी से कुचलने की कोशिश का आरोप

गोचर बचाने को लेकर आत्मदाह तक का एलान

तहलका न्यूज,बीकानेर। गोचर भूमि को बचाने के लिये बीकानेर में चल रहा आन्दोलन अब जोर

Khaosa
2 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
गोचर बचाने को लेकर आत्मदाह तक का एलान

तहलका न्यूज,बीकानेर। गोचर भूमि को बचाने के लिये बीकानेर में चल रहा आन्दोलन अब जोर पकडऩे लगा है। इसको लेकर चल रहे जनजागरण के तहत मंगलवार को पूर्व पार्षद मनोज विश्नोई की अगुवाई में बैठक हुई। जिसमें प्रशासन की ओर से गोचर भूमि के अधिग्रहण व खेजड़ी की कटाई को लेकर विरोध दर्ज करवाया गया है। उपस्थित लोगों ने प्रशासन व सरकार द्वारा इस गंभीर मुद्दे को लेकर किसी प्रकार के सकारात्मक रवैये को नहीं अपनाने पर नाराजगी जताते हुए 27 फरवरी को कलेक्ट्रेट पर डाले जा रहे महापड़ाव व 2 फरवरी को विशाल प्रदर्शन में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी निभाने की अपील की है। इतना ही नहीं पूर्व पार्षद विश्नोई ने चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि अगर सरकार व प्रशासन तय तिथियों तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची तो वे 500 लोगों के साथ सीएम आवास के आगे आत्मदाह जैसा कदम उठाने से पीछे नहीं हटेंगे। विश्नोई ने कहा कि यह आन्दोलन अब आरपार की लड़ाई की स्थिति में है। अब सरकार व प्रशासन से याचना नहीं की जाएगी बल्कि आमजन का हक हम लेकर रहेंगे। गौ रक्षा के लिये अगर प्राणों की आहुति भी देनी पड़ी तो वे नहीं डगमगाएंगें। इसीलिए प्रशासन व सरकार चेत जाएं और गोचर को लेकर लिये गये निर्णय को वापस ले अन्यथा परिणाम भुगतने को तैयार रहे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: