मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

लखोटिया चौक में एक घर में लगी आग

तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना इलाके में एक घर में अचानक आग लगने से

1 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
लखोटिया चौक में एक घर में लगी आग

तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना इलाके में एक घर में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। बताया जा रहा है किलखोटिया चौक स्थित सूरज पारीक के घर में आग लग गई। आग की इस घटना में घर में रखा सामान जलकर राख हो गया और एससी के वायर भी जल गये। स्थानीय लोगों ने मकान की छत से पानी की भरी बाल्टियों से आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। बाद में छोटी अग्निशमन की गाड़ी मौके पर पहुंची और खासी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जानकारी के साथ ही महापौर अनिल कल्ला,वार्ड पार्षद सरिता व्यास सहित अनेक जने मौका स्थल पर पहुंचे। फिलहाल इस बात का पता नहीं चल पाया है कि आग में नुकसान कितना हुआ है। लेकिन आगजनी के बाद एक बार बिजली की सप्लाई बंद कर दी गई। अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि आग किन कारणों से लगी।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: