मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने छावनी में सैनिकों के साथ साझा की दीपावली की खुशियां कतरियासर की पावन धरा पर पेड़ों की कटाई और हिरणों के जीवन पर संकट! बन ने जताई गहरी चिंता पूर्व यूआईटी चैयरमेन रांका ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली,बांटी खुशियां बुजुर्गों के थिरकते कदमों ने बताया, खुशियों की कोई उम्र नहीं होती आपराधिक षड्यंत्र रचकर स्टाम्प ड्यूटी की चोरी
Diwali

पूर्व मंत्री गोविन्दराम ने बताया अर्जुनराम के जीतने का कारण

तहलका न्यूज,बीकानेर। पूर्व केबिनेट मंत्री गोविंदराम मेघवाल का कहना है कि अर्जुनराम मेघवाल लगातार चार

Khaosa
Diwali
Solar
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
diwali
Diwali
2 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
पूर्व मंत्री गोविन्दराम ने बताया अर्जुनराम के जीतने का कारण

तहलका न्यूज,बीकानेर। पूर्व केबिनेट मंत्री गोविंदराम मेघवाल का कहना है कि अर्जुनराम मेघवाल लगातार चार बार जीतने का कारण वोट चोरी के साथ कही न कही कांग्रेस के वोटों का ध्रुवीकरण भी है।वरना कांग्रेस प्रत्याशी यहां से अनेक बार जीते है। चाहे वो मनफूल सिंह भादू हो या बलराम जाखड़ या फिर रामेश्वर डूडी। ंउन्होंने कहा कि हमारी कांग्रेस कमजोर हो चुकी है,पार्टी के नेताओं को मैदान में उतरना पड़ेगा।उन्होंने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि अपने इस कार्यकाल में वे बड़ी उपलब्धि गिना दें। मोदी के पीछे भाजपा रंग की पगड़ी पहने बैठे जरूर नजर आते है। वो दो बार सीजेआई को बीकानेर लेकर आए,लेकिन बीकानेर में हाईकोर्ट बैंच लेक र नहीं आ सके। जबकि खाजूवाला को रेल से जोडऩे का वादा किया था,लेकिन वह भी आज तक पूरा नहीं हुआ। कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी के निधन के बाद जिले में आरएलपी की सक्रियता से जुड़े सवाल पर भी मेघवाल ने जवाब दिया कि जहां रिक्तता होगी वहां तो भरपाई के लिये लोग आएंगे। कांग्रेसजनों को जनता के बीच जाना पड़ेगा।आज छह विधानसभाओं में बीजेपी जीत गई है। 4 बार अर्जुनराम मेघवाल जीत गए।निश्चित रूप से कांग्रेस का वोट जा रहा है। इसलिए हमारे नेताओं को समझना पड़ेगा कि महात्मा गांधी और नेहरु ने पार्टी के लिए जेल यात्रा तक की,तब जाकर आजादी मिली। इसलिए जिले के नेताओं से अपील करता हूं कि वे अपने अपने क्षेत्र में काम करें।

diwali

प्रतिद्वंद्वी एमएलए डॉ. विश्वनाथ अब अर्जुनराम के साथ
गोविंद मेघवाल ने कहा कि उनके क्षेत्र में प्रतिद्वंद्वी एमएलए डॉ. विश्वनाथ मेघवाल और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के बीच समझौता हो गया है। पहले तो ये दोनों अलग थे, लेकिन अब एक साथ हैं। उन्होंने कहा कि विश्वनाथ पहले देवीसिंह भाटी के नजदीक थे,लेकिन अब अर्जुनराम के नजदीक हैं।

मनरेगा का नाम बदलने के पीछे गांधी से डरना
उन्होंने कहा कि मनरेगा का नाम बदलने के पीछे बड़ा कारण यह है कि भाजपा महात्मा गांधी के नाम से डरती है। तभी तो उनके नाम से चल रही योजना का नाम बदल दिया।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: