मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

पूर्व यूआईटी चैयरमेन रांका ने मुख्यमंत्री का किया अभिनंदन

तहलका न्यूज,बीकानेर।दो दिवसीय बीकानेर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर

1 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
पूर्व यूआईटी चैयरमेन रांका ने मुख्यमंत्री का किया अभिनंदन

तहलका न्यूज,बीकानेर।दो दिवसीय बीकानेर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका द्वारा अभिनंदन किया गया।भाजपा नेता महावीर रांका ने मुख्यमंत्री को सालासर बालाजी की तस्वीर व केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम जी मेघवाल का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा बीकानेर में स्वतंत्रा दिवस के राज्यस्तरीय आयोजन पर आभार व बीकानेर में लगभग 800 करोड़ रुपए के विकास कार्यों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।रांका ने बताया कि लूणकरणसर में मिनी सचिवालय बनाने की घोषणा,श्रीडूंगरगढ़ में 25 करोड़ रुपये की लागत से ट्रोमा सेंटर एवं उप जिला चिकित्सालय में आयुर्वेदिक औषधालय, म्यूजियम सर्किल पर पुल निर्माण की घोषणा, मेघासर उप चिकित्सा केन्द्र को पीएचसी में क्रमोन्नत करने सहित कई घोषणाएं कर बीकानेर के विकास को पंख लगाए हैं।भाजपा के प्रणव भोजक ने बताया कि इस अवसर पर पवन महनोत,रमेश भाटी,शंभु गहलोत,घनश्याम जाजड़ा,लक्की पंवार,राजेन्द्र चौहान,धीरज रांका आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: