मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग
गौरव,संदीप और त्रिलोकी पर जमकर लगी बोली, प्रतियोगता 15 दिसंबर को ड्यूटी से लौट रहे दो गार्डों को बंधक बनाकर पीटा अब कल्याण ज्वेलर्स के जरिये उदयपुर में दमकेगा बीकानेर का दीपक युवक को अधमरा कर नाले के पास फेंका,दो आरोपी गिरफ्तार व्यापारी की जेब से रुपए निकालने-गाड़ी से कुचलने की कोशिश का आरोप

पूर्व यूआईटी चैयरमेन  ने जरुरतमंद बच्चों के साथ बांटी दिवाली की खुशियां

Khaosa
A
1 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
पूर्व यूआईटी चैयरमेन  ने जरुरतमंद बच्चों के साथ बांटी दिवाली की खुशियां


तहलका न्यूज,बीकानेर।पूर्व यूआईटी चैयरमेन कार्यालय में जरुरतमंद बच्चों के साथ महावीर रांका ने दिवाली की खुशियां मनाई।भाजपा नेता महावीर रांका ने बच्चों को मिठाई खिलाते हुए पटाखे वितरित किए तथा दिवाली के महत्व पर संवाद किया।भारत माता के जयकारों के साथ बच्चों को देशभक्ति व संस्कारी जीवन जीने की प्रेरणा दी गई।पुण्यार्थम (भगवान महावीर चाइल्ड वैलफेयर ट्रस्ट) के सचिव संजय कुमार ने बताया कि कच्ची बस्तियों,जरुरतमंद बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने एवं उनमें नैतिक मूल्यों का निर्माण करना संस्था का प्रमुख लक्ष्य है।संस्था के बच्चों ने स्वयं द्वारा बनाए गए दीपक पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका को भेंट किए।भाजपा के रमेश भाटी ने बताया कि संस्था की ओर से बीकानेर समन्वयक पूनम राईका,भीनासर प्रभारी तारा सोलंकी,शिवबाड़ी प्रभारी विजयश्री रैगर,शिक्षिकाओं में पुष्पा रैगर,ऋतु रैगर,मोनिका रैगर आदि शामिल रहीं।इस दौरान समाजसेवी चंद्रेश हर्ष,उपमहापौर पंकज गहलोत,शंकर सिंह राजपुरोहित,गौरीशंकर देवड़ा,शंभु गहलोत,आदर्श शर्मा,पार्षद संदीप गहलोत,राकेश माथुर,नरेन्द्र चंचल,प्रणव भोजक,धीरज रांका,किशन भाटी,धनराज जाखड़,नरेन्द्र भादाणी एवं दाऊलाल छंगाणी आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: