कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट मामले में चार जनों को किया डिटेन
तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल से मारपीट करने वाले चार संदिग्धों को पुलिस

तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल से मारपीट करने वाले चार संदिग्धों को पुलिस ने पकड़ लिया है।मिली जानकारी में पकड़े गये आरोपियों में प्रताप बस्ती निवासी 26 वर्षीय सनी वाल्मिकी,सर्वोदय बस्ती निवासी 19 वर्षीय सोनू तेली,चुंगी चौकी निवासी 20 वर्षीय निवासी अरूण वाल्मिकी,बिहार के बगरोली निवासी 26 वर्षीय मो आजाद है।मो आजाद बीछवाल स्थित नाइट आउट बियर बार में काम करता है।इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से जेएनवीसी थाने के बाहर धरना दिया गया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिला अध्यक्ष पर हमला गंभीर मामला है, इसलिए आरोपियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस जांच जारी है।पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ बी डी कल्ला ने शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल के साथ की गई बदसलूकी एवं मारपीट की कड़े शब्दों में निंदा की है उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है पुलिस प्रशासन से मांग है कि दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करें एवं ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए ठोस कदम उठाए ।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं