जलापूर्ति की समस्या को लेकर टंकी पर चढ़े आधा दर्जन लोग
तहलका न्यूज,बीकानेर।नहरबंदी खत्म होने के बाद भी पानी की समस्या जस की तस बनी हुई

तहलका न्यूज,बीकानेर।नहरबंदी खत्म होने के बाद भी पानी की समस्या जस की तस बनी हुई है।जिसके चलते पिछले एक सप्ताह से अनेक मोहल्ले के लोग न केवल जलदाय विभाग के कार्यालयों पर प्रदर्शन कर रहे हैं।बल्कि अभियंताओं को खरी खोटी भी सुना रहे हैं। पेयजल की इस समस्या के चलते आज अनेक जने पानी की टंकी पर चढ़ गए। बताया जा रहा है कि चौधरी कॉलोनी के निवासी आधा दर्जन लोग रानी बाजार स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए। छात्र नेता यशपाल की अगुवाई में मुनीराम गोदारा,नानूराम,रामदेव सेन,शिव कुमावत,नंदु राम,हेमंत श्रीवास्तव,कालूराम महिया,कैलाश,निक्कू,मीनाक्षी स्वामी सहित अनेक मोहल्ले के लोग समस्या को लेकर टंकी पर चढ़े और अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइए इसका प्रयास किया लेकिन प्रदर्शनकारी मानने को तैयार नहीं हुए।प्रदर्शनकर्मियों का आरोप था कि सरस्वती नगर में पिछले 10 दिनों से पानी नहीं आ रहा है बार-बार जलदाय विभाग के कार्यालय में संपर्क करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।जिसके चलते मजबूरन आज यह कदम उठाना पड़ा है।उन्होंने अभियंता को दिए ज्ञापन में नियमित रूप से जलापूर्ति करने की मांग करते हुए क्षेत्र में पाइपलाइन के निरीक्षण की बात भी कही है।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं