मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

धूमधाम से मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव

तहलका न्यूज,बीकानेर। गोस्वामी चौक स्थित चमत्कारी संकट मोचन हनुमान जी मंदिर में 2 अप्रैल को

1 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
धूमधाम से मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव

तहलका न्यूज,बीकानेर। गोस्वामी चौक स्थित चमत्कारी संकट मोचन हनुमान जी मंदिर में 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा,जिसकी तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। मंदिर परिसर में रंग-रोगन और सजावट का कार्य जोर-शोर से चल रहा है,जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना हुआ है।आयोजन समिति से जुड़े अभिमन्यु गोस्वामी ने बताया कि दोपहर 12 बजे भगवान हनुमान की आरती होगी,वहीं शाम 7 बजे सुंदरकांड पाठ मंडली द्वारा सामूहिक सुंदरकांड पाठ किया जाएगा। इसके बाद रात्रि 9 बजे महाआरती का आयोजन किया जाएगा।मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सुंदरकांड पाठ और दर्शन का लाभ लेने का आग्रह किया है। हनुमान जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: