मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार,किडनैप करने-फिरौती मांगने का केस

तहलका न्यूज,बीकानेर। जिला पुलिस ने हार्डकोर बदमाश आवेश खान को गिरफ्तार किया है। कोटगेट थाना

1 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार,किडनैप करने-फिरौती मांगने का केस

तहलका न्यूज,बीकानेर। जिला पुलिस ने हार्डकोर बदमाश आवेश खान को गिरफ्तार किया है। कोटगेट थाना पुलिस की विशेष टीम ने यह कार्रवाई की। जिला पुलिस ने संगठित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला स्तर के हिस्ट्रीशीटर को दबोचा।कोटगेट थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि आवेश खान थाना इलाके के रानी बाजार क्षेत्र का रहने वाला है।उस पर गैंग बनाकर संगठित अपराध करने,जबरन वसूली,फायरिंग कर धमकाने और फिरौती मांगने जैसे गंभीर आरोप हैं।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ बीकानेर सहित अन्य जिलों में कुल 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं।शेखावत ने बताया कि जयपुर के कालवाड़ थाना क्षेत्र में एक व्यापारी के अपहरण और 20 लाख रुपए की फिरौती मांगने के मामले में भी गिरफ्तार हो चुका है।वर्तमान में कोटगेट थाने में दर्ज प्रकरण में वह फरार चल रहा था। पुलिस की एक टीम ने लगातार उस पर नजर रखी,आखिरकार वह पकड़ में आ गया।यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज के निर्देश और जिला पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चलाए जा रहे संगठित अपराध विरोधी अभियान के तहत की गई।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: