जस्सूसर गेट : दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी,लाखों के जेवरात गायब
तहलका न्यूज,बीकानेर।नयाशहर थानान्तर्गत जस्सूसर गेट क्षेत्र में एक मकान में चोरी का मामला सामने आया

तहलका न्यूज,बीकानेर।नयाशहर थानान्तर्गत जस्सूसर गेट क्षेत्र में एक मकान में चोरी का मामला सामने आया है। जस्सूसर गेट 15 नम्बर स्कूल के सामने वाली गली निवासी भीमराज सेवग पुत्र श्रवण कुमार सेवग ने नयाशहर थाने में परिवाद दिया है कि उसका मकान जर्जर अवस्था में था इसलिए वह दूसरे मकान में किराए पर रहने लगा।इसी दरम्यान जब अपने पुराने मकान को देखने उसके पिता श्रवण कुमार गए तो पता चला कि उनके घर का मुख्य दरवाजा उखड़ा हुआ है और अंदर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था।जब घर के अंदर गए तो अटैची वगैरह सारा सामान अस्त-व्यस्त मिला।भीमराज ने बताया कि चोरी 19 अप्रेल को दोपहर 1 बजे उसके पिता घर को बंद करके गए थे और शाम को जब वापस छह बजे पहुंचे तो ताले टूटे मिले। इसलिए चोरी का जो समय है वह दोपहर सवा एक बजे से शाम छह बजे तक का बताया जा रहा है। परिवाद में बताया कि कमरे के अंदर चाँदी की गिलास,कटोरी,प्लेट,अंगूठी,पायल की जोड़ी, ठाकुरजी के दो सोने के हार,सोने की एक चैन,सोने की अंगूठी आदि जेवरात रखे हुए थे जो चोरी हो गए हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं