मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

जीतो महिला विंग ने निकाली कार रैली, कैंसर और थैलेसीमिया से बचाव का दिया संदेश

तहलका न्यूज,बीकानेर। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) लेडिज विंग द्वारा  कैंसर जागरुकता रैली निकाली गई।महिला

2 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
जीतो महिला विंग ने निकाली कार रैली, कैंसर और थैलेसीमिया से बचाव का दिया संदेश

तहलका न्यूज,बीकानेर। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) लेडिज विंग द्वारा  कैंसर जागरुकता रैली निकाली गई।महिला विंग की चैयरपर्सन ममता रांका ने बताया कि रविवार को देशभर में आयोजित ड्राइव विद पर्पज नेशनल कार रैली के तहत हंशा गेस्ट हाउस से गांधी पार्क तक कैंसर जागरुकता रैली निकाली गई।रैली का उद्देश्य महिलाओं में कैंसर के प्रति जागरुकता लाना रहा रैली के बाद महिलाओं और आमजन के लिए डॉक्टर्स का एक टॉक शो भी आयोजित किया गया। इस रैली को जीतो अध्यक्ष जयचंदलाल डागा,आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष गणेशमल बोथरा तथा आरपीएस अनुज डाल ने झंडी दिखाकर इस रैली को रवाना किया। सचिव रजनी नाहटा ने बताया कि रैली में जीतो के सैकड़ों सदस्यों ने वाहनों पर रेड रिबन के साथ कैंसर जागरुकता का संदेश दिया। रैली मार्ग में पोस्टर और बैनर के माध्यम से कैंसर के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। इसी क्रम में डॉ.आशु मलिक थैलेसिमिया एवं कैंसर रोग से बचाव, उपचार एवं सावधानियों के बारे में जानकारी प्रदान की। डॉ. आशु मलिक ने बताया कि महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर आम हो गया है। हर साल लगभग दो लाख महिलाओं में कैंसर के मामले सामने आ रहे हैं। कैंसर को लेकर कई भ्रांतियां भी है, ऐसे में इस बीमारी के लिए जागरूक करना बेहद जरूरी है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: