मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

डॉ सिंघी व डॉ माथुर को लाइफटाइम अचीवमेंट,डॉ बंब को बीकानेर डर्माश्री अवार्ड

47 वें राज्य स्तरीय त्वचा रोग विशेषज्ञ सम्मेलन का भव्य शुभारंभ, नौ चिकित्सकों को विभिन्न पुरस्कारों से किया सम्मानित

KHAOSA
A
3 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
डॉ सिंघी व डॉ माथुर को लाइफटाइम अचीवमेंट,डॉ बंब को बीकानेर डर्माश्री अवार्ड



तहलका न्यूज,बीकानेर। भारतीय चर्म,रति एवं कुष्ठ रोग विशेषज्ञ संगठन के 47वें राज्य स्तरीय दो दिवसीय सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ।त्वचा आरोग्य सेवा  न्यास के संयोजन में आयोजित इस सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में चिकित्सा जगत से जुड़े वरिष्ठ चिकित्सकों एवं विशेषज्ञों ने भाग लिया। इस  अवसर पर चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले नौ चिकित्सकों को विभिन्न प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।समारोह में मुख्य अतिथि डॉ.दिनेश माथुर,डॉ.यू.एस.अग्रवाल, डॉ.संजीव हांडा,डॉ रामावतार बंब ने दीप प्रज्ज्वलित कर दो दिवसीय सम्मेलन का शुभारंभ किया।अतिथियों एवं गणमान्य चिकित्सकों को साफा पहनाकर,पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।पारंपरिक राजस्थानी अदाज में किए गए स्वागत ने समारोह को विशेष गरिमा प्रदान की।कार्यक्रम में संगठन के संरक्षक डॉ.आर.ए.बंब,आईएडीवीएल राजस्थान के अध्यक्ष डॉ.प्रसून सोनी,सचिव डॉ.सौरभ अग्रवाल,मुख्य समन्वयक डॉ.आर.डी.मेहता,आयोजन अध्यक्ष डॉ.बी.सी.घीया ,आयोजन सचिव डॉ.मोहित बंसल तथा वैज्ञानिक समिति के अध्यक्ष डॉ.प्रसून सोनी सहित आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों की भूमिका रही।उद्घाटन समारोह में डॉ.  बी.सी.घीया ने स्वागत उद्बोधन दिया।
नौ चिकित्सकों को विभिन्न पुरस्कारों से किया सम्मानित
सम्मेलन के पुरस्कार समारोह में त्वचा रोग चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान,नवाचार,शिक्षण,शोध एवं दीर्घकालीन सेवाओं के लिए नौ चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। डॉ.एम.के.सिंघी व डॉ दीपक कुमार माथुर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड,डॉ.आर.ए.बंब को बीकाणा डर्मा श्री अवार्ड,डॉ.दिलीप कछवाह को डर्मा इनोवेटर ऑफ द ईयर अवार्ड,डॉ.विनोद जैन को टीचर ऑफ द ईयर इन डर्मेटोलॉजी अवार्ड,डॉ.राजीव खुल्लर को ओरेशन अवार्ड,डॉ.मनीषा निजहावन को डर्मा आइकॉन अवार्ड,डॉ. मुकुल शर्मा को द डर्मेटोलॉजी मेस्ट्रो अवार्ड तथा डॉ.दिनेश  माथुर को गुरु रत्न अवार्ड से नवाजा गया। इन पुरस्कारों के माध्यम से त्वचा रोग चिकित्सा के क्षेत्र में चिकित्सकों के योगदान, विशेषज्ञता और  सेवाओं को सम्मान प्रदान किया गया।
'स्किन कंपास पुस्तक का विमोचन
उद्घाटन समारोह में डॉ.दिनेश माथुर के मुख्य संपादन में तैयार पुस्तक 'स्किन कंपास का विमोचन भी किया गया। पुस्तक के माध्यम से त्वचा के स्वास्थ्य और उसकी देखभाल से संबंधित जानकारी को सामने लाने का प्रयास किया गया है।कार्यक्रम के अंत में डॉ.मोहित बंसल ने धन्यवाद  ज्ञापित किया। सम्मेलन में देशभर से आए त्वचा रोग विशेषज्ञों की भागीदारी के साथ चिकित्सा क्षेत्र में अनुभवों,ज्ञान और विशेषज्ञता के आदान-प्रदान को महत्व दिया गया।
आधुनिक इमेजिंग तकनीकों पर विशेष सत्र
सम्मेलन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का त्वचा रोगों के इलाज में उपयोग और आधुनिक इमेजिंग तकनीकों पर विशेष सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।वर्कशॉप में बोटोक्स,फिलर्स,लेजर,हिफू और पीआरपी जैसी आधुनिक तकनीकों का वीडियो डेमोंस्ट्रेशन किया जा रहा है।आयोजन अध्यक्ष डॉ.बी.सी. घीया ने बताया कि इस सम्मेलन में विशेषज्ञ त्वचा रोगों की रोकथाम और उपचार पर गहन विचार-विमर्श कर रहे हैं। निरंतर चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) कार्यक्रम के तहत त्वचा रोगों के इलाज में हुई नवीनतम प्रगति पर भी चर्चा की जा रही है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: