मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

मादक पदार्थों का बड़ा सप्लायर्स चढ़ा पुलिस के हत्थे

तहलका न्यूज,बीकानेर।जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के सुपर विजन में मादक पदार्थ के पांच प्रकरणों

1 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
मादक पदार्थों का बड़ा सप्लायर्स चढ़ा पुलिस के हत्थे

तहलका न्यूज,बीकानेर।जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के सुपर विजन में मादक पदार्थ के पांच प्रकरणों से फरार बड़ा सप्लायर्स आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया।इस पर बीकानेर,श्रीगंगानगर,हनुमानगढ़,फलोदी पुलिस ने चालीस हजार का इनाम घोषित कर रखा था।बताया जा रहा है कि मनीष कई बार पुलिस को चकमा देने में भागने में कामयाब रहा।पुलिस ने बारीकी से पकडऩे के लिए जाल बिछाया।इस बार पुलिस को कामयाबी हासिल हुई।आरोपी ने नेपाल,गुजरात,नागौर,नोखा,जोधपुर आदि जगह फरारी काटी।काफी दिनों तक नाम बदल बदलकर स्कॉर्पियो गाड़ी में ही फरारी काट रहा था।मनीष से पुलिस पूछताछ कर रही है।संभावना है कि इससे पूछताछ में कई अन्य खुलासे हो सकते है।पुलिस प्रकरणों में सहयोगियों की भी तलाश कर रही है।कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर चक्रवर्ती राठौर के निर्देशन सीओ सिटी अनुज डाल,डीएसटीप्रभारी सुरेंद्र प्रचार,अनुसंधान अधिकारी गौरव बोहरा सहित डीएसटी की टीम सदस्य शामिल रहे।एएसआई दीपक यादव की भूमिका अहम रही।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: