मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने छावनी में सैनिकों के साथ साझा की दीपावली की खुशियां कतरियासर की पावन धरा पर पेड़ों की कटाई और हिरणों के जीवन पर संकट! बन ने जताई गहरी चिंता पूर्व यूआईटी चैयरमेन रांका ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली,बांटी खुशियां बुजुर्गों के थिरकते कदमों ने बताया, खुशियों की कोई उम्र नहीं होती आपराधिक षड्यंत्र रचकर स्टाम्प ड्यूटी की चोरी
Diwali

कोर्ट में रील बनाना पड़ा भारी,अब खा रहे है जेल की हवा

तहलका न्यूज,बीकानेर। जिला कोर्ट कक्ष के अंदर वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करना

Khaosa
Diwali
Solar
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
diwali
Diwali
2 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
कोर्ट में रील बनाना पड़ा भारी,अब खा रहे है जेल की हवा

तहलका न्यूज,बीकानेर। जिला कोर्ट कक्ष के अंदर वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों को भारी पड़ गया। जिसके चलते उन्हें जेल की हवा खानी पड़ी। इसमें एक कोर्ट का कर्मचारी भी है।सदर थाने में दर्ज मामले के बाद पुलिस ने तीनों युवकों को पकड़कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में सेशन कोर्ट में तैनात गार्ड ने सदर में मामला दर्ज करवाया था।पुलिस के अनुसार,सेशन कोर्ट के होमगार्ड मनीष पारीक ने रिपोर्ट में बताया कि मनीष डूडी और भूपेंद्र सिंह ने कोर्ट परिसर में अनाधिकृत तौर पर प्रवेश किया। इनमें एक न्यायाधीश की सीट पर बैठ गया और दूसरा एक्टिंग करने लगा। इस दौरान आरोपियों ने वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डाल दिया। पुलिस ने इन 2 के साथ ही कोर्ट कर्मचारी पुष्पेंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके तीनों को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने तीनों को जेल भेज दिया है।

diwali

सोशल मीडिया पर पोस्ट भी डाली
आरोपियों ने बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के ग्राम न्यायालय बीकानेर के न्यायालय कक्ष में अन्य व्यक्तियों के साथ अनाधिकृत रूप से प्रवेश किया। इसके बाद जानबूझकर कोर्ट कक्ष के अंदर वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।रिपोर्ट में बताया गया है कि इस तरह का कृत्य कर आरोपियों ने न्यायालय की गरिमा भंग करने का प्रयास किया है और आमजन के बीच न्यायपालिका की छवि को प्रभावित करने की कोशिश की है।

बोले- किसी ने भांग पिला दी
पुलिस जांच कर रहे एएसआई तनेराव सिंह ने बताया कि दोनों ने पुलिस को बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें भांग पिला दी थी। इसी कारण वो गलती से जज की सीट पर जाकर बैठ गए। पुलिस को दिए बयान में कहा है कि पुष्पेंद्र इस दौरान कक्ष में नहीं था।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: