प्री वैडिंग शूट करने गई युवती के बैग से मोबाइल चोरी,जूनागढ़ की घटना
तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर में चोरों के हौसले इतने बुलंद होते जा रहे है कि अब सार्वजनिक

तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर में चोरों के हौसले इतने बुलंद होते जा रहे है कि अब सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम चोरी की वारदातों को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे है।जिसके चलते अब आम आदमी अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। शहर के जूनागढ़ परिसर में प्री वैडिंग शूट करने गई एक युवती के बैग से दो युवकों ने मोबाइल चोरी कर लिया है।बताया जा रहा है कि उस्ता की बारी के अंदर रहने वाली निहारिका ब्यूटी पार्लर की संचालिका मंजू कौशिक अपने ग्राहक के प्री वैडिंग शूट के लिये यहां आई थी। इस दौरान उन्होंने अपना बैग वहां बैठने के स्थान पर रखा था।किन्तु उन सब की आंखों में धूल झोंककर इन युवकों ने वारदात को अंजाम दे दिया।मजे की बात तो यह है कि यहां घटना के समय ओर भी लोग मौजूद थे।मोबाइल चोरी करने के बाद दोनों युवक बड़े आराम से भगवान को नमस्कार करते जूनागढ़ से बाहर निकल गये। बाद मे जब युवती ने अपना पर्स संभाला तो पाया कि बैग से मोबाइल गायब था। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह दोनों युवकों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
नोट:प्रिय पाठकों में 9352215595 वाले नंबर एक बारगी ब्लॉक हो गये है। प्लीज आप पाठकों से आग्रह है कि आप बीकानेर तहलका के ऑफिशियल ग्रुप में जुड़ जाएं। ताकि आपको ताजा खबरों से अपडेट रखा जा सके। जो जुड़े हुए है,उनके लिये ये संदेश नहीं है। बल्कि ये संदेश उन लोगों के लिये है। जो 9352215595 वाले नंबर से ग्रुपों में जुड़े हुए थे।
आपका अपना
जयनारायण बिस्सा
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं