मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने छावनी में सैनिकों के साथ साझा की दीपावली की खुशियां कतरियासर की पावन धरा पर पेड़ों की कटाई और हिरणों के जीवन पर संकट! बन ने जताई गहरी चिंता पूर्व यूआईटी चैयरमेन रांका ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली,बांटी खुशियां बुजुर्गों के थिरकते कदमों ने बताया, खुशियों की कोई उम्र नहीं होती आपराधिक षड्यंत्र रचकर स्टाम्प ड्यूटी की चोरी
Diwali

9 अप्रेल को गूंजेगा नवकार महामंत्र,कलक्टर ने किया पोस्टर विमोचित

तहलका न्यूज,बीकानेर।जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) द्वारा एक ऐतिहासिक एवं वैश्विक आध्यात्मिक आयोजन“विश्व नवकार महामंत्र

Khaosa
Diwali
Solar
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
diwali
Diwali
2 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
9 अप्रेल को गूंजेगा नवकार महामंत्र,कलक्टर ने किया पोस्टर विमोचित

तहलका न्यूज,बीकानेर।जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) द्वारा एक ऐतिहासिक एवं वैश्विक आध्यात्मिक आयोजन“विश्व नवकार महामंत्र दिवस”9 अप्रैल को तेरापंथ भवन,गंगाशहर में प्रातः 8:30 बजे से आयोजित किया जाएगा।इस भव्य कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन जिला कलेक्टर निशांत जैन द्वारा जीतो टीम के साथ किया गया। उन्होंने इस अद्वितीय आध्यात्मिक पहल के लिए जैन समाज व जीतो को शुभकामनाएं दीं।जीतो के चेयरमैन जयचन्द लाल डागा’ ने जिला कलेक्टर को कार्यक्रम में पधारने हेतु आमंत्रित करते हुए बताया कि वर्ष 2025 में इस आयोजन का शुभारंभ विज्ञान भवन,नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ था।उस अवसर पर 108 से अधिक देशों में एक साथ,एक ही समय पर सामूहिक नवकार महामंत्र जाप कर विश्व में सकारात्मकता,प्रेम एवं शांति का संदेश प्रसारित किया गया था।इस वर्ष भी यह आयोजन विश्व शांति,अहिंसा एवं आध्यात्मिक जागृति के उद्देश्य से वैश्विक स्तर पर आयोजित किया जा रहा है।जीतो के सेक्रेटरी पुनेश मुसरफ’ ने बताया कि यह कार्यक्रम केवल जैन समाज तक सीमित नहीं है,बल्कि सम्पूर्ण विश्व में भारतीय संस्कृति एवं आध्यात्मिक मूल्यों के प्रसार का एक महत्वपूर्ण अवसर है।उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने का आह्वान किया।जीतो यूथ विंग के चेयरमैन  दर्शन जैन सांड’ ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में भाग लेने के लिए श्रद्धालु navkardivas.jitoworld.org पर पंजीकरण कर सकते हैं।उन्होंने सभी से अग्रिम रजिस्ट्रेशन करने का आग्रह करते हुए युवा वर्ग से विशेष अपील की कि करुणा,शांति एवं सद्भाव के संदेश को सशक्त बनाने हेतु अधिक से अधिक युवा इस कार्यक्रम का हिस्सा बनें।इस अवसर पर जैन समाज के अनेक गणमान्य सदस्य जिला कलेक्टर कार्यालय में उपस्थित रहे,जिनमें मुख्यतःजैन महासभा अध्यक्ष कन्हैयालाल बोथरा,चम्पक मल सुराणा,इंद्रमल  सुराणा,भाजपा नेता मोहन सुराणा,संजय सांड जीतो सदस्य सोहन लाल बैद,रिद्धकरण सेठीया,महेन्द्र सुराणा,कुणाल कोचर,विपुल कोठारी,अभिषेक कोचर,मनीष बोथरा शामिल थे।साथ ही पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा को भी कार्यक्रम हेतु आमंत्रित किया गया तथा उनके द्वारा भी पोस्टर विमोचन किया गया।

diwali

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: