मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

गला रेतकर वृद्ध की हत्या,कारणों को तलाशने में जुटी पुलिस

तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाके में एक वृद्ध की बेरहमी से

1 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
गला रेतकर वृद्ध की हत्या,कारणों को तलाशने में जुटी पुलिस

तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाके में एक वृद्ध की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई है। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल हो गया है। हालांकि हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। जानकारी के अनुसार मदन विहार कॉलोनी स्थित प्लाट नं 53 में एक निर्माणाधीन मकान की चौकीदारी कर रहे 70 वर्षीय भंवरलाल रेंगर की अज्ञात ने धारदार हथियार से गला रेंत दिया। जिसके बाद राहगीरों ने शव की सूचना जेएनवीसी पुलिस थाने को दी। मौके पर पहुंचे सीओ अनुष्का व थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी ने एफएसएल टीम को बुलाया और साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया। पता चला है कि दो दिन पहले ही भंवरलाल इस निर्माणाधीन मकान की चौकीदारी पर लगा था। यह निर्माणाधीन मकान जैसलमेर के कुंदन सिंह का है। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है और साक्ष्य जुटाकर हमलावरों की तलाश कर रही है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: