मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने छावनी में सैनिकों के साथ साझा की दीपावली की खुशियां कतरियासर की पावन धरा पर पेड़ों की कटाई और हिरणों के जीवन पर संकट! बन ने जताई गहरी चिंता पूर्व यूआईटी चैयरमेन रांका ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली,बांटी खुशियां बुजुर्गों के थिरकते कदमों ने बताया, खुशियों की कोई उम्र नहीं होती आपराधिक षड्यंत्र रचकर स्टाम्प ड्यूटी की चोरी
Diwali

अस्पताल अपने रिश्तेदार से मिलने जा रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

तहलका न्यूज़,बीकानेर।  जिले के सेरूणा थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में युवक की

Khaosa
Diwali
Solar
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
diwali
Diwali
2 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
अस्पताल अपने रिश्तेदार से मिलने जा रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
तहलका न्यूज़,बीकानेर।  जिले के सेरूणा थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। जानकारी मिली है कि बीती रात करीब 10 बजे  गांव झंझेऊ के पास नेशनल हाइवे पर एक दर्दनाक हादसे में एक युवक ने अपनी जान गंवा दी। बीकानेर से श्रीडूंगरगढ़ आ रही स्लीपर बस और बीकानेर की ओर जा रही मोटरसाइकिल की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।दुर्घटना में क्षेत्र के गांव कितासर भाटियान निवासी 34 वर्षीय सोनूराम पुत्र मदनलाल सैन की दर्दनाक मौत हो गई। सोनू बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती अपने रिश्तेदार से मिलने जा रहा था। वह कुछ ही देर पहले अपने ससुराल गांव ठुकरियासर से रवाना हुआ था। परिजनों को घटना की जानकारी मिली तो वे स्तब्ध रह गए। सोनू तीन मासूम बच्चों का पिता था और तीन भाइयों में मझला भाई था। उसकी बूढ़ी माँ का हाल बेहाल हो गया है। दोनों ही गांवो में भी माहौल गमगीन हो गया है। मृतक के भाई रामकिशन ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए चौहान ट्रेवल्स की स्लीपर बस के चालक पर लापरवाही व तेज गति में बस चलाकर बाइक को टक्कर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सेरूणा थाना पुलिस के हेड कांस्टेबल विनोद कुमार दल के साथ रात मौके पर पहुंचे व शव को उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। वहीं मंगलवार सुबह परिजनों के रिपोर्ट देने पर आगामी कार्रवाई की जा रही है। विनोद कुमार सहित परिजन उपजिला अस्पताल पहुंच गए है। यहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

diwali

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: