मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर,युवक की मौत

तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले के लूणकरणसर थाना क्षेत्र के रोझा गांव के पास सोमवार सुबह हुए भीषण

1 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर,युवक की मौत

तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले के लूणकरणसर थाना क्षेत्र के रोझा गांव के पास सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार राकेश पुत्र सागर मेघवाल और धर्मपाल पुत्र रामस्वरूप बिश्नोई बाइक पर गैस सिलेंडर लेने लूणकरणसर आ रहे थे।इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही एक पिकअप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।हादसा इतना भीषण था कि राकेश की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि धर्मपाल गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना मिलते ही सामाजिक संस्था टाइगर फोर्स की टीम एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक उपचार के लिए लूणकरणसर उप जिला अस्पताल पहुंचाया।सूचना पर लूणकरणसर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की।पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: