मुरलीधर कॉलोनी में आईपीएल मैचों पर लगा रहे थे दांव,चढ़े पुलिस के हत्थे
तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना पुलिस ने सट्टे के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए चार

तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना पुलिस ने सट्टे के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए चार जनों को पकड़ा है। जानकारी मिली है कि मुरलीधर व्यास कॉलोनी में किराये के मकान मेें यह कार्रवाई की गई है। जिसमें पुलिस ने 37 मोबाइल,तीन लेपटॉप,दो हिसाब की डायरी,वाईफाई सहित अन्य उपकरण जब्त किये है। संवाददाताओं को जानकारी देते हुए सीओ सीटी अनुज डाल ने बताया कि प्रशिक्षु आईपीएस थानाधिकारी रोहित चौधरी की अगुवाई में की गई इस कार्रवाई में रजत भाटी,गगन नायक,मूलचंद छींपा,विशाल सोनी को पकड़ा है। इस कार्रवाई में बीट कास्टेबल ओमप्रकाश,एएसआई अजयकुमार,हैड कानि कौशल्या,प्रदीप कुमार व भवानी शामिल रहे। बीट कास्टेबल ओमप्रकाश की विशेष भूमिका रही। डाल ने बताया कि आरोपी एप के जरिये न केवल आईपीएल मैचों पर सट्टे लगाते थे,बल्कि केसिनो,तीन पत्ती,इन आउट माइलगेम,मटका,लूडो जैसों पर भी सट्टेबाजी किया करते। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर इनके संपर्क वालों को तलाश में जुटेगी।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं