मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने दबोचा,वाहन चोरी का आरोपी भी आया पकड़ में

तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के जेएनवीसी थाना पुलिस ने वांछित हार्डकोर व हिस्ट्रीशीटर के साथ साथ

1 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने दबोचा,वाहन चोरी का आरोपी भी आया पकड़ में

तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के जेएनवीसी थाना पुलिस ने वांछित हार्डकोर व हिस्ट्रीशीटर के साथ साथ वाहन चोर को भी गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी ने बताया कि 3 जुलाई 25 को व्यास कॉलोनी में कैम्पर गाडिय़ों से टक्कर मारकर एक व्यक्ति से मारपीट करने के मामले मेें वांछित हार्डकोर व हिस्ट्रीशीटर जयसिंहदेसर मगरा निवासी 30 साल के विजयपाल विश्नोई को गिरफ्तार कर लिया है। इसके खिलाफ पहले से ही अलग अलग थानों में 20 मुकदमें दर्ज है। विजयपाल पर एसपी की ओर से 2500 रूपये का इनाम भी घोषित किया हुआ था। इस मामले में अब तक 10 जनों की गिरफ्तारी हो चुकी है। विजयपाल को गिरफ्तार करने में कानि राजाराम व हरफुल भी शामिल रहे। इसमें राजाराम की भूमिका अहम थी।

स्कॉर्पियों चुराने वाला आया पकड़ में
वहीं मार्च महीने मेें वल्लभ गार्डन क्षेत्र से स्कोर्पियों की चोरी करने वाला फलौदी निवासी 25 वर्षीय बीजाराम जाट को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। चोरी करने के बाद ओसियां के पास इस गाड़ी का एक्सीडेंट होने के कारण यह गाड़ी छोड़कर फरार हो गया था। रैकी कर वाहन को अशोक उर्फ अंशु गैंग द्वारा चोरी करना स्वीकार किया। इसकी गिरफ्तारी में थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी सउनि झंवरलाल,कानि सुशील,सुनील,सीमांत शामिल रहे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: