रिहायशी भवन में चल रही नमकीन फैक्ट्री से फैल रहा प्रदूषण
इलाके के लोगों ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन
तहलका न्यूज,बीकानेर।जस्सूसर गेट के बाहर कोठारी होस्पीटल से राकांवत भवन की ओर से जाने वाले मार्ग पर रिहायशी भवन में चल रही नमकीन फैक्ट्री से फैल रहे प्रदूषण की समस्या से त्रस्त इलाके के लोगों ने जिला कलक्टर को ज्ञापन देकर फैक्ट्री बंद कराने की मांग की है।ज्ञापन में अवगत कराया गया है कि नमकीन सप्लायर फर्म महेश ऐजेंसी की ऊपरी मंजिल पर खाखरा फैक्ट्री चल रही है।जिससे उठने वाले धूंए के कारण इलाके के लोग खासे परेशान है।आरोप लगाया गया है कि रिहायशी भवन में बड़े स्तर पर गोदाम और व्यावसायिक गतिविधियां चलाई जा रही हैं,जिससे यातायात,पार्किंग और जनसुरक्षा प्रभावित हो रही है।ऐजेंसी के गोदाम में खाद्य उत्पादों का भंडारण किया जा रहा है,वहीं ऐजेंसी की दुसरी मंजिल पर खाखरा,समौसा समेत कई तरह के नमकीन प्रोडेक्ट बनाए जाते है,जिससे चारों प्रहर धूंए का आलम रहता है।ज्ञापन में अवगत कराया गया है कि रिहायशी भवन में गोदाम और फैक्ट्री चलाना नियम विरूद्ध है।वहीं,गोदाम में माल की लोडिंग-अनलोडिंग के दौरान खड़ी रहने वाली लोडिंग गाडिय़ों के कारण ट्रेफिक जाम रहता है।फैक्ट्री से उठने वाले धूंए के कारण माहौल प्रदूषित रहता है।जिससे क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ज्ञापन में आग्रह किया है कि मौके की जांच कर रिहायशी भवन में गोदाम और फैक्ट्री का संचालन बंद कराया जाये।ज्ञापन देने वालों में धर्मेन्द्र स्वामी,मेघराज,देवेन्द्र स्वामी,हर्षिल नवल,द्वारका प्रसाद,शंकर सोनी समेत क्षेत्र के कई लोग शामिल थे।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं