इंस्टाग्राम स्टेटस पर डाला संदेश,लटक गया फांसी पर
तहलका न्यूज,बीकानेर। जिले में अपने जीवन से तंग युवक व युवतियां असमय ही मौत को

तहलका न्यूज,बीकानेर। जिले में अपने जीवन से तंग युवक व युवतियां असमय ही मौत को गले लगा रहे है। जो अब चिंता का विषय बनाता जा रहा है। पिछले दो दिनों में ऐसे दो मामले सामने आएं है। जिसमें एक युवक ने फांसी लगा ली तो दूसरे ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। शहर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाके में एक युवक ने फांंसी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। एक युवक ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां करने के बाद फांसी लगा ली। हैरानी की बात यह है कि युवक ने अपनी मौत से ठीक पहले इंस्टाग्राम पर स्टेटस और पोस्ट डालकर सीधे तौर पर अपने ससुराल पक्ष को जिम्मेदार ठहराया। मृतक के पिता पेमाराम सुथार ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनके पुत्र को उसकी पत्नी और ससुराल पक्ष के लोग लंबे समय से मानसिक रूप से प्रताडि़त कर रहे थे। परेशान होकर युवक बीकानेर आकर रहने लगा,लेकिन आरोप है कि वहां भी उसे लगातार मानसिक दबाव में रखा गया।घटना वाली रात युवक ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट साझा की,जिसमें उसने साफ लिखा कि वह अपनी पत्नी और ससुर की प्रताडऩा से तंग आकर यह कदम उठा रहा है। यह पोस्ट अब इस पूरे मामले में अहम सबूत बन सकती है।पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर पत्नी प्रियंका सहित ससुराल पक्ष के कई लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जेएनवीसी थाना पुलिस के जांच अधिकारी एसआई लक्ष्मण सिंह राठौड़ के अनुसार, युवक के सोशल मीडिया अकाउंट और मोबाइल फोन की जांच की जाएगी ताकि सच्चाई सामने लाई जा सके।फिलहाल पुलिस यह जानने में जुटी है कि घटना की रात आखिर ऐसा क्या हुआ, जिसने युवक को इतना बड़ा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया।
संदिग्ध परिस्थितियों में जहर पिया जहर,मौत
जिले के बज्जू थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आरडी 860 बांगड़सर गांव में बुधवार को एक युवा मौत ने सबको झकझोर कर रख दिया। महज 21 साल के युवक लतीफ ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर पी लिया,जिससे उसकी मौत हो गई।मृतक के भाई जमालुद्दीन ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि लतीफ खेत में काम कर रहा था, उसी दौरान उसने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत बिगडऩे लगी। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए,लेकिन जहर का असर शरीर में ज्यादा फैल जाने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका।पुलिस ने फिलहाल मर्ग दर्ज कर ली है। जांच अधिकारी यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि आखिर इतनी कम उम्र में लतीफ ने यह क दम क्यों उठाया? क्या वह किसी मानसिक तनाव में था या कोई घरेलू विवाद था? पुलिस मृतक के मोबाइल फोन और अन्य संपर्कों की भी जांच कर सकती है।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं