मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने छावनी में सैनिकों के साथ साझा की दीपावली की खुशियां कतरियासर की पावन धरा पर पेड़ों की कटाई और हिरणों के जीवन पर संकट! बन ने जताई गहरी चिंता पूर्व यूआईटी चैयरमेन रांका ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली,बांटी खुशियां बुजुर्गों के थिरकते कदमों ने बताया, खुशियों की कोई उम्र नहीं होती आपराधिक षड्यंत्र रचकर स्टाम्प ड्यूटी की चोरी
Diwali

रंगीलो सावन महोत्सव का आगाज़ शनिवार को

तहलका न्यूज,बीकानेर।अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन महिला विंग द्वारा आयोजित“रंगीलो सावन महोत्सव”का भव्य आयोजन शनिवार को किया

Khaosa
Diwali
Solar
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
diwali
Diwali
2 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
रंगीलो सावन महोत्सव का आगाज़ शनिवार को

तहलका न्यूज,बीकानेर।अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन महिला विंग द्वारा आयोजित“रंगीलो सावन महोत्सव”का भव्य आयोजन शनिवार को किया जाएगा।कार्यक्रम को लेकर महिला विंग की अध्यक्ष ममता राठी की अध्यक्षता में अंतिम तैयारी बैठक आयोजित की गई,जिसमें आयोजन की रूपरेखा एवं विभिन्न व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया।अध्यक्ष ममता राठी ने बताया कि महोत्सव में महिलाओं के लिए सावन क्वीन प्रतियोगिता सहित विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पंजीकरण कराया है तथा आयोजन को लेकर समाज में विशेष उत्साह का माहौल है।महामंत्री सरिता नाहटा ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।सभी व्यवस्थाएं लगभग पूर्ण हो चुकी हैं और आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने के लिए महिला विंग की पूरी टीम जुटी हुई है।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सैलजा पांडेय होंगी,जबकि सीओ शालिनी बजाज विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।कार्यक्रम की अध्यक्षता अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष चारू गुप्ता करेंगी।महिला विंग ने अधिक से अधिक महिलाओं से सावन महोत्सव में सहभागिता कर सावन के इस सांस्कृतिक उत्सव को सफल बनाने की अपील की है।इस अवसर पर उपाध्यक्ष सरिता आंचलिया,हीना बाफना,कोषाध्यक्ष सुरभि अग्रवाल,शर्मिला चोरड़िया,मंत्री राधिका लोहिया,माया चांडक,संजना सुराणा,मंजू गुलगुलिया निकिता पारीक आदि उपस्थित रहीं।

diwali

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: