मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने छावनी में सैनिकों के साथ साझा की दीपावली की खुशियां कतरियासर की पावन धरा पर पेड़ों की कटाई और हिरणों के जीवन पर संकट! बन ने जताई गहरी चिंता पूर्व यूआईटी चैयरमेन रांका ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली,बांटी खुशियां बुजुर्गों के थिरकते कदमों ने बताया, खुशियों की कोई उम्र नहीं होती आपराधिक षड्यंत्र रचकर स्टाम्प ड्यूटी की चोरी
Diwali

सामाजिक समरसता का अनूठा उदाहरण बनेगा रूद्राभिषेक-भैरवपूजन कार्यक्रम

तहलका न्यूज,बीकानेर। जिस तरह देश-विदेश में आपसी वैमनस्य के हालात बने है,उसे देखते हुए मानवीय

Khaosa
Diwali
Solar
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
diwali
Diwali
3 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
सामाजिक समरसता का अनूठा उदाहरण बनेगा रूद्राभिषेक-भैरवपूजन कार्यक्रम

तहलका न्यूज,बीकानेर। जिस तरह देश-विदेश में आपसी वैमनस्य के हालात बने है,उसे देखते हुए मानवीय कल्याण के लिये पुष्करणा समाज ने एक पहल करते हुए विश्व शांति व रक्षा के लिये 12 अप्रेल को रूद्राभिषेक और भैरव पूजन का आयोजन किया है। ताकि विश्व में शांति व सद्भाव का माहौल बना रहे। साथ ही साथ सामाजिक स्तर पर भी आपसी समन्वय की भावना विकसित हो। इसी उद्देश्य से रविवार को ओझा सत्संग भवन में यह अनूठा अनुष्ठान होने जा रहा है। प्रेस वार्ता में कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आयोजक देवीलाल उपाध्याय नेे बताया कि सुबह 7 बजे रूद्राभिषेक शुरू होगा। जिसमें 11 वेदपाठी आचार्यों की अगुवाई में 50 से ज्यादा पंडित मंत्रोचारण के साथ आहुतियां देंगे। जिसकी पूर्णाहुति सुबह 11 बजे होगी। उसके उपरान्त महाप्रसादी का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि पुष्करणा समाज ने इसकी शुरूआत की है और वे चाहते है कि हर समाज सामाजिक स्तर पर आपसी समन्वय की भावना का विकास हो इसको सर्वोपरि रखते हुए इस प्रकार के कार्यक्रम करें। उन्होंने कहा इस आयोजन में शहरी व ग्रामीण इलाकों के करीब बीस हजार सजातिय बंधु पहु ंचेगें। उपाध्याय ने स्पष्ट किया कि ये आयोजन किसी प्रकार से राजनीतिक नहीं है,बल्कि सामाजिक समरसता बढ़ाने के लिये किया जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिये जिले के सभी तहसील मुख्यालयों,ग्रामीण अंचलों के साथ संभाग के पुष्करणा बाहुल्य क्षेत्रों में भी संपर्क साधकर आमंत्रण दिया जा रहा है। इस मौके पर कमल कल्ला ने कहा कि एक समाज की अच्छी शुरूआत अनेक बार सर्वसमाज के लिये प्रेरणा बन जाती है। यह आयोजन उनमें से एक है। उन्होंने सजातिय लोगों से अधिकाधिक कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान जुगलकिशोर ओझा,रमेश पुरोहित,हीरालाल हर्ष सहित अनेक वक्ताओं ने भी विचार रखे। प्रेस वार्ता के दौरान उपस्थित जनों ने निमंत्रण पत्र का विमोचन भी किया।

diwali

चुनाव लडऩे की नहीं है कोई चाह
इस प्रकार के आयोजन से चुनाव लडऩे से संबंधित प्रश्न का जबाब देते हुए उपाध्याय ने कहा कि उनका उद्देश्य न तो चुनाव लडऩा है और न ही अपने व्यापार का विस्तार करना। पिछले कई वर्षों से सामाजिक बंधुओं के साथ धार्मिक आयोजन की इच्छा थी। जिसे फलीभूत करने जा रहे है। ताकि पुष्करणा समाज की सभ्यता,संस्कृति,संस्कार आने वाली पीढ़ी में कायम रहे।

संपर्क कर दिया जा रहा है निमंत्रण
आयोजन से जुड़े श्याम देराश्री ने बताया कि कार्यक्रम में शिरकत करने के लिये शहरी क्षेत्र और गांवों में अलग अलग टीमों का गठन कर निमंत्रण पत्र बांटे जा रहे है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया के माध्यम से भी ग्रुप बनाकर समाज के लोगों को आयोजन की महता बताई जा रही है और इसमें भागीदारी निभाने को कहा जा रहा है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: