मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

एसबीआई सेवा संगठन की त्रैमासिक बैठक संपन्न

तहलका न्यूज,बीकानेर।स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया प्रशासनिक कार्यालय बीकानेर की सेवा संगठन के साथ त्रैमासिक बैठक

1 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
एसबीआई सेवा संगठन की त्रैमासिक बैठक संपन्न

तहलका न्यूज,बीकानेर।स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया प्रशासनिक कार्यालय बीकानेर की सेवा संगठन के साथ त्रैमासिक बैठक प्रशासनिक कार्यालय बीकानेर अंचल के उप महाप्रबंधक सौम्य रंजन साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुई।इस बैठक में बीकानेर,चूरू,श्रीगंगानगर,हनुमानगढ़ के सहायक महाप्रबंधक और एसबीआई के सेवा संगठन के सर्कल अध्यक्ष अशोक मीणा,महासचिव रामूलाल राणा,सचिव पूरणमल मीणा,कोषाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार जाटव,ऑर्गेनाइजेशन सचिव कमल सिंह खीची,बीकानेर अंचल के अध्यक्ष श्याम सुंदर मीणा,उप महासचिव इन्द्रजीत धवल एवं प्रशासनिक और क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने भाग लिया।बैठक सेवा संगठन और बैंक प्रबंधन के बीच सकारात्मक रूप से संपन्न हुई जिसमें संगठन के सभी मुद्दों पर प्रबंधन के साथ समाधान किया और कुछ के लिए जल्द ही कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।बैठक में बीकानेर एओ के उपमहाप्रबंधक ने सेवा संगठन के सभी पदाधिकारी को मोमेंटो देकर स्वागत किया व अंत में सहायक महाप्रबंधक सुजीत सुमन द्वारा पधारे सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: