मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

सात वर्षीय बालिका की डिग्गी में डूबने से मौत

तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में दो अलग-अलग दर्दनाक घटनाओं ने हर किसी को झकझोर

1 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
सात वर्षीय बालिका की डिग्गी में डूबने से मौत

तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में दो अलग-अलग दर्दनाक घटनाओं ने हर किसी को झकझोर दिया। खेलते-खेलते 2 मासूम बच्चों की जान चली गई।सात वर्षीय बालिका खेत में बनी पानी की डिग्गी में गिरने से डूब गई,जबकि पांच वर्षीय बालक घर में मेहमानों के लिए बनाई गई गर्म सब्जी के बरतन में गिरने से गंभीर रूप से झुलस गया।पहली घटना श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के उदरासर गांव की है।दूसरी घटना बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के बिग्गा गांव की है।परिवादी हेमाराम नायक ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी सात वर्षीय पुत्री ज्योति मंगलवार सुबह करीब 10 बजे खेत में खेल रही थी।इस दौरान वह पास में बनी पानी की डिग्गी में गिर गई।खेत में कार्य कर रहे उसके चाचा जयपाल ने बच्ची को बाहर निकालकर गांव के अस्पताल पहुंचाया,जहां से उसे उपजिला अस्पताल रेफर किया गया।परिजन मोटरसाइकिल से बच्ची को उप जिला अस्पताल लेकर पहुंचे,लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: