मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने छावनी में सैनिकों के साथ साझा की दीपावली की खुशियां कतरियासर की पावन धरा पर पेड़ों की कटाई और हिरणों के जीवन पर संकट! बन ने जताई गहरी चिंता पूर्व यूआईटी चैयरमेन रांका ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली,बांटी खुशियां बुजुर्गों के थिरकते कदमों ने बताया, खुशियों की कोई उम्र नहीं होती आपराधिक षड्यंत्र रचकर स्टाम्प ड्यूटी की चोरी
Diwali

शेखावत बने जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष,अली सचिव निर्वाचित

तहलका न्यूज,बीकानेर।जिला फुटबॉल संघ,बीकानेर की साधारण सभा की बैठक में वर्ष 2026-30 के लिए नई

Khaosa
Diwali
Solar
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
diwali
Diwali
2 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
शेखावत बने जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष,अली सचिव निर्वाचित

तहलका न्यूज,बीकानेर।जिला फुटबॉल संघ,बीकानेर की साधारण सभा की बैठक में वर्ष 2026-30 के लिए नई कार्यकारिणी का निर्वाचन हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन किया गया।जितेन्द्र सिंह शेखावत को जिला फुटबॉल संघ का अध्यक्ष तथा रहमत अली को सचिव निर्वाचित घोषित किया गया।उपाध्यक्ष पद पर दीवान सिंह,अमीन खां एवं दीपेन्द्र सिंह मोहिल,शिव शंकर बोहरा को कोषाध्यक्ष तथा सोहन सिंह भाटी,उमेश सिंह शेखावत एवं मोहम्मद अकरम को संयुक्त सचिव निर्वाचित किया गया।कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रघुवीर सिंह,सवाई सिंह,सलीम अहमद,शोकत अली एवं अब्दुल रशीद निर्वाचित घोषित किए गए।निर्वाचन प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी गिरीश कुमार दुबे एवं सहायक चुनाव अधिकारी शकील अहमद की देखरेख में संपन्न हुई।राजस्थान फुटबॉल संघ के पर्यवेक्षक दिलीप सिंह शेखावत,स्पोर्ट्स काउंसिल पर्यवेक्षक गजानंद शर्मा तथा बीकानेर ओलंपिक संघ के पर्यवेक्षक राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने निर्वाचन प्रक्रिया में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।इस अवसर पर संघ के संरक्षक मेघ सिंह राठौड़,पूर्व खिलाड़ी देवीसिंह राजवी एवं रणवीर सिंह राजवी,पूर्व अध्यक्ष भरत कुमार पुरोहित,फुटबॉल कोच भीम सिंह भाटी,पूर्व सचिव अरविंद सिंह राठौड़,मदन खरखौदिया सहित फुटबॉल जगत से जुड़े अनेक पदाधिकारी,खिलाड़ी एवं खेलप्रेमी मौजूद रहे।नवनिर्वाचित अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह शेखावत एवं सचिव रहमत अली ने कहा कि जिला फुटबॉल संघ की प्राथमिकता बीकानेर जिले में फुटबॉल के विकास को गति देना,खिलाडिय़ों को बेहतर सुविधाएं एवं अधिक अवसर उपलब्ध करवाना तथा स्थानीय प्रतिभाओं को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाना रहेगा।इस अवसर पर उपस्थित खिलाडिय़ों,प्रशिक्षकों एवं खेलप्रेमियों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में बीकानेर जिले में फुटबॉल को नई दिशा एवं नई ऊंचाइयां प्राप्त होंगी।

diwali

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: