मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

दुकानदार को लगाया 20 हजार का चूना

तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर के कोटगेट थाना इलाके के गोगागेट सर्किल स्थित परचून की दुकान से दो

1 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
दुकानदार को लगाया 20 हजार का चूना

तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर के कोटगेट थाना इलाके के गोगागेट सर्किल स्थित परचून की दुकान से दो अज्ञात युवक 20 हजार रुपये का सामान लेकर फरार हो गए।दुकान संचालक राजेश जोशी पुत्र नारायण दास जोशी ने कोटगेट थाने में मामला दर्ज कराया है।राजेश जोशी ने पुलिस को बताया कि 22 जूनकी शाम करीब 7:30 बजे दो युवक उसकी दुकान पर आए थे।उन्होंने करीब 20 हजार रुपये का परचून का सामान लिया और भुगतान किए बिना ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर गोगागेट सर्किल की तरफ भाग निकले।दोनों युवकों को वह पहचानता नहीं है।पुलिस ने पीडि़त की रिपोर्ट पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: