मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

बाल सुधार गृह से ताला खोल भाग निकले 6 अपचारी

तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर के गजनेर रोड स्थित बाल सुधार गृह से 6 बाल अपचारी फरार हो

2 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
बाल सुधार गृह से ताला खोल भाग निकले 6 अपचारी

तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर के गजनेर रोड स्थित बाल सुधार गृह से 6 बाल अपचारी फरार हो गए हैं। बाल सुधार गृह के ताले तोड़कर फरार हुए 6 अपचारियों में तीन की उम्र अब 18 साल से अधिक हो गई है,जबकि 3 अभी नाबालिग हैं। बाल सुधार गृह के कारागृह कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में कहा है कि 3 सितम्बर की रात 11 बजे मैन गेट का ताला एवं चाबी का गुच्छा साथ में लेकर संस्था से चले गए। इस समय ड्यूटी पर सुरक्षा गार्ड मोहम्मद हारुन और फिरोज थे। सुरक्षा गार्डों की लापरवाही के चलते 6 बाल अपचारी फरार हो गए।जिसमें 3 की उम्र अब 18 साल से अधिक हो चुकी है जबकि तीन अभी भी नाबालिग हैं।जो बाल अपचारी बालिग हो चुके हैं,उनके खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया गया है।साथ ही दोनों गार्ड को भी नामजद किया गया है।फरार हुए अपचारियों में एक गाजियाबाद का रहने वाला है,जबकि दूसरा कोलायत और तीसरा बीकानेर शहर के रानीसर बास का है।ये तीनों अब बालिग हो चुके हैं।ये पहला अवसर नहीं है जब घटिया सुरक्षा व्यवस्था के चलते बाल अपचारी यहां से निकले हैं। साल 2018 में भी यहां से तीन बाल अपचारी फरार हो गए थे।जिसमें एक हत्या का आरोपी था।इसके अलावा भी कई घटनाएं हो चुकी है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: