मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने छावनी में सैनिकों के साथ साझा की दीपावली की खुशियां कतरियासर की पावन धरा पर पेड़ों की कटाई और हिरणों के जीवन पर संकट! बन ने जताई गहरी चिंता पूर्व यूआईटी चैयरमेन रांका ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली,बांटी खुशियां बुजुर्गों के थिरकते कदमों ने बताया, खुशियों की कोई उम्र नहीं होती आपराधिक षड्यंत्र रचकर स्टाम्प ड्यूटी की चोरी
Diwali

राज्य तीरंदाजी चैंपियनशिप बीकानेर में, 700 से अधिक तीरंदाज दिखाएंगे दमखम

श्याम सुंदर, जगदीश चौधरी और रजत चौहान सहित 30 से अधिक अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज बीकानेर में

Khaosa
Diwali
Solar
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
diwali
Diwali
2 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
राज्य तीरंदाजी चैंपियनशिप बीकानेर में, 700 से अधिक तीरंदाज दिखाएंगे दमखम

श्याम सुंदर, जगदीश चौधरी और रजत चौहान सहित 30 से अधिक अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज बीकानेर में साधेंगे निशाना

diwali

तहलका न्यूज़,बीकानेर।राजस्थान में तीरंदाजी खेल को नई पहचान और ऊंचाइयां देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत राजस्थान तीरंदाजी संघ के तत्वावधान में सीनियर राज्य तीरंदाजी चैंपियनशिप-2026 का आयोजन 8 से 10 अगस्त तक रेलवे ग्राउंड में किया जाएगा।तीन दिवसीय इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में प्रदेशभर के महिला एवं पुरुष वर्ग के श्रेष्ठ तीरंदाज अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करेंगे।राजस्थान तीरंदाजी संघ के महासचिव सुरेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में राजस्थान की 32 से अधिक यूनिटों के लगभग 700 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे।उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में देश और प्रदेश के कई नामचीन तीरंदाज हिस्सा लेंगे,जिनमें श्याम सुंदर, जगदीश चौधरी और रजत चौहान सहित 30 से अधिक अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी शामिल हैं।उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों की भागीदारी से प्रतियोगिता का स्तर और अधिक ऊंचा होगा।युवा खिलाड़ियों को अनुभवी और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने तथा उनसे सीखने का सुनहरा अवसर मिलेगा।यह चैंपियनशिप प्रदेश के उभरते हुए तीरंदाजों के लिए राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का महत्वपूर्ण मंच साबित होगी।महासचिव सुरेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि प्रतियोगिता में रिकर्व, कंपाउंड और इंडियन राउंड सहित विभिन्न स्पर्धाओं में मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की सटीक निशानेबाजी,एकाग्रता और खेल कौशल की परीक्षा होगी।उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों को राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद, राजस्थान सरकार की ओर से निर्धारित नगद अनुदान राशि प्रदान कर प्रोत्साहित किया जाएगा।इससे खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी में सहायता मिलेगी।गुर्जर ने बताया कि इस प्रतियोगिता के आधार पर चयनित खिलाड़ी आगामी सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे।इसलिए राज्य चैंपियनशिप खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय स्तर की टीम में जगह बनाने का महत्वपूर्ण अवसर है।राजस्थान तीरंदाजी संघ द्वारा प्रतियोगिता की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।खिलाड़ियों के आवास, भोजन,खेल मैदान,तकनीकी व्यवस्थाओं,निर्णायकों,चिकित्सा सुविधा एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं,ताकि सभी खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।बीकानेर में पहली बार इतने बड़े स्तर पर आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता से जिले में खेलों को नई गति मिलेगी और तीरंदाजी को बढ़ावा मिलेगा। तीन दिनों तक रेलवे ग्राउंड पर देश-प्रदेश के श्रेष्ठ तीरंदाजों के निशाने देखने को मिलेंगे,जिससे बीकानेर खेल जगत के नक्शे पर एक नई पहचान बनाएगा।

 

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: