मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश,इस थानाधिकारी को हटाने का आग्रह

तहलका न्यूज,बीकानेर।राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राजेश वर्मा ने जिला निर्वाचन अधिकारी व कलक्टर निशांत

1 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश,इस थानाधिकारी को हटाने का आग्रह

तहलका न्यूज,बीकानेर।राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राजेश वर्मा ने जिला निर्वाचन अधिकारी व कलक्टर निशांत जैन को एक पत्र भेजकर जिले के जामसर थानाधिकारी रवि कुमार मीना को तत्काल थाने से हटाने के दिशा निर्देश दिए है।बताया जा रहा है कि हनुमान कुकणा व अन्य लोगों की शिकायत पर उनके स्थानान्तरण के आदेश हुए है।शिकायतकर्ताओं ने राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर अवगत कराया था कि मीना पिछले तीन वर्षों से थाने में जमे है। वे स्थानीय राजनीति में हस्तक्षेप रखते है। ऐसे में आने वाले पंचायत चुनाव स्वतंत्र एवं निष्पक्ष होने की संभावना नहीं है।सचिव वर्मा ने शिकायत के जांच उपरान्त तत्काल थानाधिकारी को अन्य स्थान पर पदस्थापित करने के निर्देश दिए है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: