मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने छावनी में सैनिकों के साथ साझा की दीपावली की खुशियां कतरियासर की पावन धरा पर पेड़ों की कटाई और हिरणों के जीवन पर संकट! बन ने जताई गहरी चिंता पूर्व यूआईटी चैयरमेन रांका ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली,बांटी खुशियां बुजुर्गों के थिरकते कदमों ने बताया, खुशियों की कोई उम्र नहीं होती आपराधिक षड्यंत्र रचकर स्टाम्प ड्यूटी की चोरी
Diwali

सूडसर धूपड़़ परिवार ने “ओढा़वणी परंपरा” को त्यागा*

तहलका न्यूज,बीकानेर।सूडसर एवं आस-पास के गांवों डॉक्टर साहब के नाम से विख्यात प्रचलित सत्यनारायण धूपड़

Khaosa
Diwali
Solar
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
diwali
Diwali
2 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
सूडसर धूपड़़ परिवार ने “ओढा़वणी परंपरा” को त्यागा*

तहलका न्यूज,बीकानेर।सूडसर एवं आस-पास के गांवों डॉक्टर साहब के नाम से विख्यात प्रचलित सत्यनारायण धूपड़ का निधन 18 अप्रैल को हो गया था। अंतिम यात्रा में मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं समाज सेवक व विभिन्न पार्टियों के नेतागणों ने हिस्सा लिया और भाव-भीनी श्रद्धांजलि दी। मरणोपरांत कई रस्में होती है जिसमें ओढावणी की रस्म को कभी किसी जमाने में महत्वपूर्ण माना जाता था। आज पढ़े लिखे व्यक्ति और समझदार इस ओढावणी की कूपरंपरा को धीरे-धीरे हटा रहे हैं। सूडसर निवासी सत्यनारायण जी के पुत्र राजकरण,मनोज कुमार का मानना है कि पिता सत्यनारायणजी ने अपने जीवन में लोगों की सेवा की और परिवार में रहकर ही संत जीवन जिया। समाज में रहकर लोगों को अच्छी राह दिखाई ऐसे महान व्यक्तित्व के पीछे ओढावणी की प्रथा का हम त्याग करते हैं। सत्यनारायण जी के सुपोत्र विष्णु सोनी ने बताया कि 28 अप्रैल को डांगड़ी-रात एवं गंगा प्रसादी 29 अप्रैल को है। 29 अप्रैल के दिन कोई भी सगे-संबंधी के द्वारा ओढावणी के नाम पर कोई भी वस्त्र एवं नगदी नहीं ली जाएगी। इन्होंने बताया कि मेरे दादाजी ने समाज में उल्लेखनीय कार्य किया,महान व्यक्तित्व के धनी थे “दादाजी”। बताया कि दादाजी के नाम पर किसी का एक रुपया भी खर्च हम नहीं करवाना चाहते इसलिए ओढावणी की परंपरा को पूरी तरह से हम पूरा सूडसर धूपड़ परिवार त्याग करते हैं।साथ ही साथ इन्होंने उपरोक्त 28 अप्रैल एवं 29 अप्रैल के धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने की प्रार्थना सभी से की है। मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के पूर्व पहलवान सामाजिक कार्यकर्ता महावीर कुमार सहदेव ने भी इस कार्य की सराहना की और इस अवसर पर कहा कि इस तरह की कूप्रथाएं हर एक परिवार को हटा देनी चाहिए।

diwali

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: