मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने छावनी में सैनिकों के साथ साझा की दीपावली की खुशियां कतरियासर की पावन धरा पर पेड़ों की कटाई और हिरणों के जीवन पर संकट! बन ने जताई गहरी चिंता पूर्व यूआईटी चैयरमेन रांका ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली,बांटी खुशियां बुजुर्गों के थिरकते कदमों ने बताया, खुशियों की कोई उम्र नहीं होती आपराधिक षड्यंत्र रचकर स्टाम्प ड्यूटी की चोरी
Diwali

सूर्य दिखा रहा रौद्र रूप,25 से नौतपा से बढ़ेगी परेशानी

तहलका न्यूज,बीकानेर। अधिक ज्येष्ठ माह की द्वितीय पर ग्रीष्म ऋ तु अपने परंपरागत रंग में

Khaosa
Diwali
Solar
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
diwali
Diwali
2 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
सूर्य दिखा रहा रौद्र रूप,25 से नौतपा से बढ़ेगी परेशानी

तहलका न्यूज,बीकानेर। अधिक ज्येष्ठ माह की द्वितीय पर ग्रीष्म ऋ तु अपने परंपरागत रंग में रंगी। उष्ण लहर की चपेट में आ रहे मरूनगरी में अब गर्मी परवान चढऩे लगी है जिसके क्रम में सुबह से सूर्यदेव कुपित नजर आए। दिन के प्रथम प्रहर यहां दुपहरी जैसी बन गई और दोपहर को चिलचिलाती धूप के कारण आमजन की राह कठिन हो गई।सुबह करीब 9 बजे से ही धूप ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। गर्म हवाओं ने आग में घी का काम किया,जिससे लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। वाहन चालक चेहरे पर क पड़ा बांधकर और आंखों पर चश्मा लगाकर सफर करते दिखाई दिए।गर्मी का आलम यह रहा कि घरों की छतों पर रखी पानी की टंकियों का पानी भी गर्म हो गया। बाल्टियों में भरने के घंटों बाद तक पानी ठंडा नहीं हो पाया। देर शाम तक गर्मी के तेवर बरकरार रहे और रात का बढ़ता पारा भी लोगों की परेशानी बढ़ाता रहा। भीषण गर्मी के चलते शीतल पेय,आइसक्रीम और ठंडे पानी की मांग में भी इजाफा देखने को मिला।लू के थपेड़ों ने आमजन की दिनचर्या प्रभावित कर दी। गर्मी बढऩे के साथ ही कूलर,पंखे और ठंडे पेय पदार्थों की मांग में भी इजाफा देखा गया।

diwali

25 मई से शुरू होगा नौतपा,बढ़ सकती है परेशानी
गर्मी के बीच अब लोगों की चिंता नौतपा को लेकर भी बढ़ गई है। 25 मई से नौतपा शुरू होकर 1 जून तक चलेगा। इस दौरान तेज गर्मी और हीटवेव की स्थिति बनने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में दिन के समय बाहर निकलना और मुश्किल हो सकता है।

दोपहर में थम रही शहर की रफ्तार
भीषण गर्मी का असर शहर की गतिविधियों पर भी दिखाई देने लगा है। दोपहर के समय बीकानेर के मुख्य मार्गों पर सन्नाटा नजर आ रहा है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग घरों और कार्यालयों से बाहर निकलने से बच रहे हैं।
गर्मी का असर बाजारों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। दोपहर के समय बाजार लगभग सूने नजर आते हैं,जबकि शाम ढलने के बाद लोगों की आवाजाही बढऩे लगती है और बाजारों में फिर से रौनक लौट आती है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: