मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

साथी ही निकला हत्यारा,लोहे के सरिए से वार कर की हत्या

तहलका न्यूज,बीकानेर।मामूली बात को लेकर अपने ही साथी की लोहे के सरिए से वार कर

2 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
साथी ही निकला हत्यारा,लोहे के सरिए से वार कर की हत्या

तहलका न्यूज,बीकानेर।मामूली बात को लेकर अपने ही साथी की लोहे के सरिए से वार कर हत्या कर देने का मामला सामने आया है।जिसमें आरोपी ने अपना गुनाह कबूल लिया है।पुलिस ने हत्यारे को पकड़ पूछताछ की तो उसने हत्या करना और हत्या के कारणों का क बूलना स्वीकारा।मामला जिले के नाल थाना क्षेत्र के जयमलसर गांव का है।जहां देर रात एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फै ल गई।मृतक के शरीर पर चोटों के निशान मिलने के बाद मामला संदिग्ध बन गया और हत्या की आशंका जताई गई। मृतक उदासर निवासी भंवरलाल साजनवासी था।घटना की सूचना मिलते ही गंगाशहर सीओ हिमांशु शर्मा और नाल थानाधिकारी विकास बिश्नोई मौके पर पहुंचे।पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की।थानाधिकारी विकास बिश्नोई के अनुसार मृतक जयमलसर स्थित एक क्ले फैक्ट्री में काम करता था। उसके सिर और पीठ पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं,जो किसी हमले की ओर इशारा करते हैं।पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शक के आधार पर मृतक के साथ काम करने वाले श्रमिक गोरा सिंह से सख्ती से पूछताछ की।पूछताछ में आरोपी ने आपसी विवाद के बाद लोहे के सरिए से भंवरलाल की हत्या करना कबूल कर लिया और मामले की जांच जारी है।

 

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: