बिना चुनाव लड़े जीत, बन गई यह प्रत्याशी पार्षद
तहलका न्यूज,बीकानेर। नगर निगम के 80 वार्डों के लिये होने जा रहे चुनाव में इस

तहलका न्यूज,बीकानेर। नगर निगम के 80 वार्डों के लिये होने जा रहे चुनाव में इस महिला वार्ड में बिना चुनाव लड़े ही प्रत्याशी की जीत हो गई है। बताया जा रहा है कि वार्ड 69 में भाजपा की लीला गहलोत बिना चुनाव जीते ही पार्षद बन गई है। इनके सामने आरएलपी के प्रत्याशी का पर्चा भरने वाली ममता सांसी को आरएलपी का सिम्बल नहीं मिला। जिसके चलते उनका पर्चा खारिज हो गया। हालांकि कांग्रेस की जारी सूची में ममता सांसी का नाम था। किन्तु ममता ने पर्च में आरएलपी का उम्मीदवार दर्ज कर दिया था। जिसके कारण उनका नामांकन रद्द कर दिया गया। इस प्रकार इस जीत के साथ भाजपा का खाता खुल गया।लीला पूर्व पार्षद अनूप गहलोत की धर्मपत्नी है।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं