मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने छावनी में सैनिकों के साथ साझा की दीपावली की खुशियां कतरियासर की पावन धरा पर पेड़ों की कटाई और हिरणों के जीवन पर संकट! बन ने जताई गहरी चिंता पूर्व यूआईटी चैयरमेन रांका ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली,बांटी खुशियां बुजुर्गों के थिरकते कदमों ने बताया, खुशियों की कोई उम्र नहीं होती आपराधिक षड्यंत्र रचकर स्टाम्प ड्यूटी की चोरी
Diwali

चलते राहगीरों से मोबाइल छीनने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर में राह चलते लोगों से मोबाइल छीनने की वारदातों का खुलासा करते हुए

Khaosa
Diwali
Solar
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
diwali
Diwali
2 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
चलते राहगीरों से मोबाइल छीनने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर में राह चलते लोगों से मोबाइल छीनने की वारदातों का खुलासा करते हुए जेएनवीसी थाना पुलिस ने दो शातिर मोबाइल स्नैचरों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों के कब्जे से शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से छीने गए 14 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।पकड़े गये आरोपी गोपेश्वर बस्ती निवासी 34 वर्षीय धर्मेंद्र सोनी और खेतेश्वर बस्ती निवासी 27 वर्षीय ताराचंद है।पुलिस दोनों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।एसपी मृदुल कच्छावा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) के सुपरविजन में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली,पूर्व अपराधियों से पूछताछ की और तकनीकी व मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार 29 जून को परिवादी अल्ताफ हुसैन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 26 जून की सुबह करीब 9:40 बजे पवनपुरी क्षेत्र में बाइक सवार दो युवक उसके हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। इस संबंध में जेएनवीसी थाने में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

diwali

ऐसे देते थे वारदात को अंजाम
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पहले राह चलते लोगों की रेकी करते थे।जैसे ही कोई व्यक्ति हाथ में मोबाइल लेकर चलता दिखाई देता,दोनों बाइक पर तेज गति से उसके पास पहुंचते और झपट्टा मारकर मोबाइल छीनकर फरार हो जाते।पूछताछ में शहर में हुई कई मोबाइल स्नैचिंग की वारदातों का खुलासा हुआ है।आरोपियों से 14 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं तथा उनसे पूछताछ जारी है।

इनकी रही अहम भूमिका
कार्रवाई में जेएनवीसी थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी के नेतृत्व में गठित टीम के साथ पुलिस लाइन के कांस्टेबल महेंद्र की विशेष भूमिका रही।पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य वारदातों के खुलासे की भी संभावना है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: