मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने छावनी में सैनिकों के साथ साझा की दीपावली की खुशियां कतरियासर की पावन धरा पर पेड़ों की कटाई और हिरणों के जीवन पर संकट! बन ने जताई गहरी चिंता पूर्व यूआईटी चैयरमेन रांका ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली,बांटी खुशियां बुजुर्गों के थिरकते कदमों ने बताया, खुशियों की कोई उम्र नहीं होती आपराधिक षड्यंत्र रचकर स्टाम्प ड्यूटी की चोरी
Diwali

धर्म संस्कार की सीख विरासत में मिली, जन-जन में चेतना जगे यही उद्देश्य : नरसी कुलरिया

तहलका न्यूज,बीकानेर। अपने कर्म को ईमानदारी से करने और धर्म की राह पर चलने की

Khaosa
Diwali
Solar
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
diwali
Diwali
2 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
धर्म संस्कार की सीख विरासत में मिली, जन-जन में चेतना जगे यही उद्देश्य : नरसी कुलरिया

तहलका न्यूज,बीकानेर। अपने कर्म को ईमानदारी से करने और धर्म की राह पर चलने की सीख हमें विरासत में मिली है। बुजुर्गों ने भी कहा है कि नियत,कर्म और संस्कार आपके व्यवहार से परिलक्षित हो जाते हैं।यह बात भामाशाह नरसी कुलरिया ने शुक्रवार को होटल सागर पैलेस में सीलवा गांव में आयोजित होने वाली विराट हिन्दू धर्मसभा के संबंध में आयोजित प्रेसवार्ता में कही।नरसी कुलरिया ने प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि सनातन संस्कृति,धर्म जागरण और राष्ट्र चेतना के महाआयोजन के रूप में 28 फरवरी को नोखा के सीलवा गांव स्थित नरसी विला संत दुलारामजी कुलरिया का फलसा में विराट हिन्दू धर्मसभा का आयोजन होगा।भंवर नरसी पूनम कुलरिया परिवार द्वारा आयोजित इस विराट हिन्दू धर्म सभा में साध्वी ऋतम्भरा का पावन सान्निध्य रहेगा।उन्होंने बताया कि भव्य मंच के साथ ही लगभग 25 हजार श्रद्धालुओं के बैठने सहित अन्य व्यवस्थाओं को सुचारू किया जा रहा है।28 फरवरी सुबह लगभग 11:15 बजे साध्वी ऋतम्भरा का नरसी विला में आगमन होगा। इससे पूर्व सींथल पीठाधीश्वर श्रीश्री 1008 श्री क्षमारामजी महाराज का आशीर्वचन होगा।आसपास के लगभग 80 गांवों के ग्रामीणों सहित हजारों श्रद्धालुओं को साध्वी ऋतम्भरा के आशीर्वचन सुनने को मिलेंगे। सनातन विचारधारा के प्रखर समर्थक नरसी कुलरिया ने बताया कि इस आयोजन का मूल उद्देश्य यही है कि गांव के लोगों को गांव में ही संत-महात्माओं की वाणी और धर्मज्ञान को जानने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े शनिवार दोपहर 3.05 बजे वायु मार्ग से मूलवास-सीलवा हैलीपेड पहुंचेंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम भी मुख्य रूप से शामिल होंगे। आयोजन स्थल तक पहुंचने वाले मार्ग को भगवा ध्वज,तोरण द्वार और आकर्षक स्वागत द्वारों से सजाया गया है।नरसी विला परिसर को मंदिर शैली में अलंकृत किया गया है।कार्यक्रम के दौरान 65 फीट ऊंची मां भारती के प्रतिरूप एवं धर्म ध्वजा की स्थापना का लोकार्पण भी किया जाएगा।

diwali

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: