मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

स्कूटी सवार महिला को ट्रक ने मारी टक्कर,मौत

तहलका न्यूज़,बीकानेर। शहर के जयपुर रोड पर सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार

1 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
स्कूटी सवार महिला को ट्रक ने मारी टक्कर,मौत

तहलका न्यूज़,बीकानेर। शहर के जयपुर रोड पर सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई।यह हादसा जैन ढाबा के पास हुआ,जहां एक तेज रफ्तार ट्रक और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।सूचना मिलते ही जेएनवीसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है।महिला की पहचान जयपुर रोड निवासी सविता महावर पत्नी मनोज महावर के रुप में हुई हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: