मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने छावनी में सैनिकों के साथ साझा की दीपावली की खुशियां कतरियासर की पावन धरा पर पेड़ों की कटाई और हिरणों के जीवन पर संकट! बन ने जताई गहरी चिंता पूर्व यूआईटी चैयरमेन रांका ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली,बांटी खुशियां बुजुर्गों के थिरकते कदमों ने बताया, खुशियों की कोई उम्र नहीं होती आपराधिक षड्यंत्र रचकर स्टाम्प ड्यूटी की चोरी
Diwali

वर्ल्ड योगासन चैम्पियनशिप ” में हासिल किये 2 गोल्ड

  तहलका न्यूज,बीकानेर।अहमदाबाद में आयोजित 4 से 8 जून तक आयोजित वर्ल्ड योगासन स्पोर्टस चेम्पियनशिप

Khaosa
Diwali
Solar
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
diwali
Diwali
2 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
वर्ल्ड योगासन चैम्पियनशिप ” में हासिल किये 2 गोल्ड

 

diwali

तहलका न्यूज,बीकानेर।अहमदाबाद में आयोजित 4 से 8 जून तक आयोजित वर्ल्ड योगासन स्पोर्टस चेम्पियनशिप में श्रीडूंगरगढ़ की बेटी आर्यांशी स्वामी ने नया इतिहास रच दिया है।अर्न्तराष्ट्रीय योग खिलाड़ी आर्यांशी ने विश्व चेम्पियनशिप में भारत की ओर से खेलते हुए 2 गोल्ड मैडल हासिल किये है।आर्यांशी ने इंडिया टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए आर्टिस्टिक पेयर और आर्टिस्टिक ग्रुप इवेंट में देश का मान बढ़ाते हुए फाइनल जीत लिया है।सीनियर कैटेगरी में राजस्थान की एकमात्र खिलाड़ी आर्यांशी प्रतियोगिता में शामिल रही।आर्यांशी पुत्री अमित आर्य व भाजपा नेता शिव स्वामी की पौत्री है।आर्यांशी ने इस जीत को भारत माता के चरणों में समर्पित करते हुए इसका श्रेय अपने परिवार व चोटीपुरा गुरूकुल को दिया है।आर्टिस्टिक पेयर प्रतियोगिता में 8 देशों की टीमें फाइनल राउंड में पहुंची,जिनमें सर्वाधिक अंक 96 हासिल कर आर्यांशी व मनीषा ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया।द्वितीय स्थान पर उज्बेकिस्तान की टीम रही जिसमें 66.03 अंक हासिल किए।वहीं उसके बाद क्रमश: जाम्बिया,के न्या,मलेशिया,श्रीलंका, मॉरिशस व ओमान का स्थान रहा है।

प्रधानमंत्री ने दिया सन्देश, 70 देशों के 600 एथेलीट हुए शामिल
योग की पहली वर्ड चैम्पियनशिप के उदघाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,गुजरात सीएम,बाबा रामदेव सहित कई विशिष्ट जनों ने एथिलीटों को सन्देश देते हुए खेल के माध्यम से अपने अपने देश का मान बढ़ाने को कहा। इस चैम्पियनशिप में भारत सहित 70 देशों के 600 से अधिक योग खिलाडिय़ों ने भाग लिया है।चैम्पियनशिप में सर्वाधिक भारत ने 114 पदक लेकर विश्व विजेता बना है व जापान 11 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर,अर्जेटीना 5 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा है।

मातृभूमि पहुंचने पर होगा स्वागत
श्रीडूंगरगढ़ की बेटी के वल्र्ड चैम्पियनशिप में 2 गोल्ड मैडल जीत कर गांव लौटने पर स्वागत किया जाएगा।आर्यान्शी बुधवार 10 जून को सुबह 10 बजे बीकानेर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी और वहां से श्रीडूंगरगढ़ आएगी।आर्यान्शी की उपलब्धि से क्षेत्र के खेल प्रेमियों में उत्साह व उत्सव का माहौल है।आर्यांशी के बीकानेर व अपने गांव श्रीडूंगरगढ़ लौटने पर भव्य स्वागत किया जाएगा।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: