युवक की चाकू मारकर हत्या,क्षेत्र में फैली सनसनी
तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले के जसरासर थाना क्षेत्र के उत्तमादेसर गांव में देर रात आपसी विवाद के

तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले के जसरासर थाना क्षेत्र के उत्तमादेसर गांव में देर रात आपसी विवाद के बाद एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।मृतक की पहचान हरिराम (32) पुत्र बद्रीराम गोदारा के रूप में हुई है, जो गांव में दुकान चलाता था।पुलिस के अनुसार किसी बात को लेकर हुए विवाद ने अचानक उग्र रूप ले लिया। आरोपियों ने हरिराम पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।परिजन उसे पीबीएम अस्पताल ले जा रहे थे,लेकिन रास्ते में नापासर के पास ही उसकी मौत हो गई।
एक आरोपी को हिरासत में
घटना की सूचना मिलते ही जसरासर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नापासर सीएचसी भेज दिया।जसरासर,नापासर और बीकानेर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए देर रात एक युवक को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
क्षेत्र में फैली सनसनी
इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजन नापासर सीएचसी और जसरासर थाने में मौजूद हैं और अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।पुलिस का कहना है कि मामले में परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा घटना की विस्तृत जांच जारी है।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं