images

तहलका न्यूज,बीकानेर। बीकानेर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के लिये निर्वाचन प्रक्रिया के लिये शिड्यूल जारी कर दिया गया है। इसके तहत 8 व 9 दिसम्बर को नामांकन पत्र दोपहर एक बजे से चार बजे तक नई कोर्ट परिसर स्थित बार लाइब्रेरी में भरे जा सकेंगे। आए हुए नामांकन पत्रों की जांच 10 दिसम्बर को की जाएगी। इसी दिन नाम वापसी की जा सकेगी। आवश्यकता पडऩे पर 12 दिसम्बर को सुबह 10 बजे से एक बजे तथा 1.30 बजे से 4.30 बजे तक मतदान होगा। जिसके तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।