IMG-20220107-WA0031

तहलका न्यूज,बीकानेर। पांच राज्यों की चुनाव तिथियों की घोषणा के दौरान राजस्थान में 23 नवम्बर को होने वाले चुनावों को लेकर उठे सवालों के बीच आखिर कार निर्वाचन आयोग ने अपने फैसले पर पुनविचार करते हुए राजस्थान में चुनावों की तारीखों में बदलाव कर दिया है। अब राजस्थान में 25 नवम्बर को मतदान होगा।जानकारी मिली है कि अधिसूचना और नामांकन की शुरूआत तीस अक्टुबर,नामांकन की आखिरी तारीख 6 नवम्बर,नामांकन पत्रों की जांच 7 नवम्बर,नाम वापसी का दिन 9 नवम्बर,मतदान 25 नवम्बर तथा मतगणना 3 दिसम्बर को होगी।