तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले के पूगल थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आई है।जहां एक वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है।मिली जानकारी के अनुसार रामसरा छोटा गांव में 85 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला दर्ज हुआ है।पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीडि़त महिला ने 729 आरडी,ग्राम रामसरा छोटा निवासी 30 वर्षीय आसूराम पुत्र खेताराम के खिलाफ रिपोर्ट दी है।शिकायत में बताया गया कि 13 मई को आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने वृद्ध महिला का मेडिकल मुआयना करवाया है।घटना की गंभीरता को देखते हुए पूगल थाना पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है।इस पूरे मामले की जांच पूगल थाना प्रभारी समरवीर सिंह कर रहे हैं।पुलिस आरोपी की तलाश और घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल में जुटी हुई है।