तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना इलाके में पिछले 30 घंटे में एक ओर सड़क हादसा हुआ है। जिसमें एक जने की मौत हो गई है और पांच जने घायल हुए है।जानकारी मिली है कि मंगलवार शाम कालू रोड पर कार और पिकअप की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई,जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के बाद बीकानेर रेफर किया गया है।गुसाईंसर बड़ा में रिश्तेदारी से लौट रहे राजेरा निवासी रामकुमार(40) पुत्र बद्रीराम सारस्वत की हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। वह कार में सवार होकर श्रीडूंगरगढ़ की ओर आ रहे थे।दुर्घटना में उनके छोटे भाई देवकरण सारस्वत(35) भी घायल हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।पिकअप में सवार गिरधारीलाल जाखड़,उनकी पत्नी शारदा जाखड़,संतोष जाखड़ और गौरव टाडा घायल हो गए।
एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
घटना की सूचना मिलते ही डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी और आपणों गांव सेवा समिति की एंबुलेंस मौके पर पहुंची।सेवादारों ने सभी घायलों को श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद सभी पांच घायलों को बीकानेर रेफर कर दिया गया।हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया।पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही घायलों और मृतक के परिजन हॉस्पिटल पहुंचे।
तीस घंटे में दूसरा हादसा
बता दें कि श्रीडूंगरगढ़ में यह दूसरा बड़ा हादसा हुआ है। जिसमें एक जने की मौत हो गई है।सोमवार दोपहर और मंगलवार शाम के बीच हुए सड़क हादसे में अब तक 8 जाने जा चुकी है।
