तहलका न्यूज,बीकानेर।अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा) राजस्थान की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक झुंझुनूं में आयोजित हुई।बैठक में सर्वसम्मति से नई प्रदेश कार्यसमिति का गठन किया गया।इस दौरान चित्तौड़गढ़ के रमेश पुष्करणा को प्रदेश अध्यक्ष,अजमेर के महेन्द्र कुमार लखारा को प्रदेश महामंत्री,बीकानेर संभाग से हनुमानगढ़ के अतर सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा बीकानेर के रवि आचार्य एवं श्रीमती चंद्रकला को प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया।नवनियुक्त प्रदेश सचिव रवि आचार्य संगठन में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।वे वर्ष 2004 से संगठन की प्रदेश कार्यसमिति में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री,प्रदेश मंत्री,वरिष्ठ उपाध्यक्ष,जिलामंत्री एवं नगर मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं।संगठनात्मक अनुभव एवं शिक्षकों के हितों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें प्रदेश सचिव का दायित्व सौंपा गया है।नवनियुक्त पदाधिकारियों के मनोनयन पर संगठन के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों में हर्ष का वातावरण है।जिलामंत्री नरेन्द्र आचार्य,जिलाध्यक्ष मोहन भादू,महेश छीपा,राजेन्द्र व्यास,चन्द्रशेखर हर्ष,रमेश व्यास,विकास पंवार,बहादुर सिंह,मीरा वर्मा, लक्ष्मी शर्मा,दिनेश आचार्य,प्रदीप यादव,अरुण शर्मा,प्रदीप सहित अनेक शिक्षक पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नवनिर्वाचित कार्यसमिति को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि नई प्रदेश कार्यसमिति के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा तथा शिक्षकों एवं शिक्षा कर्मियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।साथ ही शिक्षक हितों की रक्षा एवं शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए संगठन की भूमिका और अधिक सशक्त होगी।
