desnok accident

तहलका न्यूज,बीकानेर। जिले के देशनोक थाना इलाके में कार व बाइक की टक्कर में एक की मौत हो गई। जबकि एक जना घायल हो गया है। जानकारी मिली है कि देशनोक से पलाना के बीच यह हादसा हुआ है। इसमें दो युवक गंभीर घायल हुए। जिन्हें राहगीरों की मदद से पीबीएम अस्पताल लाया गया है। इसमें से  राजकुमार नाम के युवक की मौत हो गई है। जबकि एक अन्य युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि मोटरसाइकिल बुरी तरह टूट गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को रास्ते से हटाकर अवरूद्व रास्ते को चालू करवाया।