default

 

तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के गंगाशहर थाना इलाके में ट्रेन की चपेट में आने से एक जने की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार झारखंड निवासी रंजीत कुमार ने पुलिस को बताया कि उसका भाई दीपक कुमार शौच करने के लिए घड़सीसर ओवरब्रिज के पास गया था। रेलवे लाइन से आगे वो दूसरी तरफ शौच करके वापस लौट रहा था। इसी दौरान ट्रेन आ गई। जिसकी चपेट में आने से गंभीर घायल हो गया। आसपास के लोगों ने परिजनों को बताया तो उसे तुरंत पीबी एम अस्पताल ले जाया गया। जहां बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसका शव बाद में पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक की उम्र महज 32 साल है। घटना मंगलवार देर रात करीब एक बजे की है, जिसके बाद बुधवार तक वो जिंदगी और मौत से लड़ता रहा लेकिन बाद में उसकी मौत हो गई।